• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IAS शिखर अग्रवाल प्रकरण : सनसनीखेज खबर और आधिकारिक रिकॉर्ड में विरोधाभास से खबरों की विश्वसनीयता पर उठे सवाल

IAS Shikhar Agarwal Case: Sensational news and contradictions in official records raise questions about the credibility of the news - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की संपत्ति खरीद और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े मामले में एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित खोजी मीडिया रिपोर्ट को लेकर प्रशासनिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट और राजस्थान सरकार के समकालीन आधिकारिक रिकॉर्ड्स के बीच पदस्थापन के तथ्यों में स्पष्ट अंतर होने के कारण इस मामले की रिपोर्टिंग पर ही सवाल उठने लगे हैं।
अखबार की रिपोर्ट में लगाए गए मुख्य आरोपः
दैनिक भास्कर में 30 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शिखर अग्रवाल ने दो पदों पर रहते नियम तोड़े, ले-आउट प्लान मंजूरी की शर्त हटा दी.. इस तरह प्रशासनिक पदों पर रहते हुए एक निजी रिसॉर्ट कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।
वर्ष 2006 (उदयपुर कलेक्टर काल): 24 नवंबर 2006 को बुझाड़ा स्थित रिसॉर्ट की 13.70 हेक्टेयर भूमि का पर्यटन इकाई में कन्वर्जन किया गया। इसके बाद 28 अक्टूबर 2007 को कंपनी के आवेदन पर ले-आउट प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट अनुमोदन की अनिवार्य शर्त को विलोपित कर दी गई।
वर्ष 2024 (सीटीओ जारी करने का मामला): आरोप लगाया गया कि 24 दिसंबर 2024 को अलवर के अजबगढ़ स्थित प्रोजेक्ट को क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट और इको-सेंसिटिव जोन से जुड़े वन विभाग के प्रमाण-पत्र तथा अनिवार्य एनओसी के बिना 'कंसेंट टू ऑपरेट' (CTO) जारी किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि उस दौरान शिखर अग्रवाल के पास राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार था।
वर्ष 2026 (उद्योग एवं निवेश विभाग): 27 मार्च 2026 को बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट्स की सिफारिशों के आधार पर अजबगढ़ रिसॉर्ट के लिए राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम के तहत विशेष पैकेज स्वीकृत किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। उसी दिन अलवर में 20 विला खरीदे गए।
क्या कहता है सरकारी रिकॉर्ड:
कार्मिक विभाग (DOP) और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आधिकारिक रिकॉर्ड्स मीडिया रिपोर्ट के दावों से विपरीत स्थिति दर्शाते हैं:-
27 सितंबर 2024 से 22 जून 2025 की अवधि:
सरकारी आदेशों व आधिकारिक सूचनाओं के अनुसार, 6 सितंबर 2024 से 22 जून 2025 तक प्रदूषण नियंत्रण मंडल के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) अपर्णा अरोड़ा के पास था।
24 दिसंबर 2024 की स्थिति:
जिस तिथि को रिसॉर्ट के लिए सीटीओ जारी हुआ, उस समय भी आधिकारिक पत्रावलियों के अनुसार मंडल की कमान अपर्णा अरोड़ा के पास दर्ज थी, न कि शिखर अग्रवाल के पास। इस तथ्यात्मक अंतर के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि मीडिया रिपोर्ट में 24 दिसंबर 2024 के सीटीओ आदेश को शिखर अग्रवाल के प्रभार से जोड़ने का आधार क्या था।
प्रशासनिक प्रक्रिया और जवाबदेही के पहलूः
प्रशासनिक विश्लेषकों के अनुसार, किसी भी नीतिगत निर्णय या पत्रावली पर सवाल उठाने से पहले समकालीन पदस्थापना, अधिकारों के प्रत्यायोजन और सक्षम स्तर के अनुमोदन की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक होती है। सीटीओ की स्वीकृति किस सक्षम स्तर से हुई और अंतिम आदेश किसके हस्ताक्षर से जारी हुए, यह केवल आधिकारिक फाइलों की गहन जांच से ही स्पष्ट हो सकता है।
आधिकारिक रिकॉर्ड्स की पुष्टि किए बिना पदस्थापन से जुड़े तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए सनसनी फैलाने से मीडिया रिपोर्टिंग, तथ्यात्मक निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर भी सवाल उठते हैं। उल्लेखनीय है कि एसीएस शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर वर्तमान में 3 सप्ताह के निजी अवकाश पर विदेश यात्रा पर हैं और उनके 12 नवंबर को लौटने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IAS Shikhar Agarwal Case: Sensational news and contradictions in official records raise questions about the credibility of the news
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, special news, senior rajasthan ias officer shikhar agarwal, investigative newspaper report, property purchase controversy, administrative decisions and postings discrepancy, official state government records contradiction, bureaucratic debate and administrative circles reaction, media reporting credibility, civil services governance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved