गिरिराज अग्रवाल, जयपुर।
हमारे देश की प्रशासनिक व्यवस्था का ढर्रा भी बड़ा विचित्र है। जो नौकरशाह जनता को ईमानदारी, नियमों और पारदर्शिता का पाठ पढ़ाते हैं, जब बात खुद की तिजोरियों और हवेलियों का हिसाब देने की आती है, तो वे शब्दों की ऐसी चाशनी लपेटते हैं कि सच का सिर चकरा जाए। मामला राजस्थान का है, जहां देश की सर्वोच्च सेवा यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की वर्ष 2025 की अचल संपत्ति विवरणियों (आईपीआर) को देखकर यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि यह देश के नीति-नियंताओं का प्रामाणिक घोषणा-पत्र है या कार्मिक विभाग (डीओपी) की आंखों में धूल झोंकने की सुनियोजित कागजी खानापूर्ति! ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जब नौकरशाही से पूछा गया कि आपकी मिल्कियत की मौजूदा कीमत क्या है, तो बड़े ठाट से लिख दिया—‘As per DLC rate’। जब पूछा गया कि संपत्ति से सालाना आमदनी कितनी होती है, तो लिख दिया—मासिक किराया। आखिर यह क्या तमाशा है? सवाल केवल इन साहबों की संपत्तियों का नहीं है, सवाल राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग (डीओपी) की उस आपराधिक चुप्पी और ढिलाई का भी है, जो ऐसी लफ्फाजियों को बिना किसी जांच-पड़ताल के चुपचाप अपनी दराजों में दबाकर बैठ जाता है।
मूल्य के नाम पर तीन अंग्रेजी शब्द: 'As per DLC rate' का गोरखधंधा
अचल संपत्ति विवरणी के प्रपत्र में एक स्पष्ट खाना (कॉलम) होता है—‘Present Value’ यानी वर्तमान मूल्य। इसका सीधा सा आशय यह है कि अधिकारी अपनी मिल्कियत का एक सटीक संख्यात्मक आंकलन दर्ज करे, ताकि देश और प्रदेश की जनता जान सके कि जिस बंगले, जमीन या फ्लैट पर साहब काबिज हैं, उसकी कीमत बीस लाख है, दो करोड़ है या बीस करोड़!
लेकिन हमारे चतुर साहबों ने इस खाने में केवल तीन लफ्ज टांक दिए—‘As per DLC rate’। क्या सरकारी मूल्यांकन की दर का नाम लिख देने से संपत्ति का दाम तय हो जाता है? यदि आपने डीएलसी दर के हिसाब से ही मूल्यांकन किया है, तो जमीन का क्षेत्रफल, उस क्षेत्र की तयशुदा दर, मूल्यांकन की तारीख और गुणा-गणित का ब्योरा क्यों गायब है? क्या एक साधारण बाबू या आम नागरिक ऐसी आधी-अधूरी जानकारी देकर बच सकता था? बिल्कुल नहीं। फिर इन बड़े साहबों को केवल तीन अंग्रेजी शब्द लिखकर अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ लेने की छूट किस कानून के तहत दी गई?
सालाना आय पूछी तो बताया मासिक किराया: यह कैसी चालाकी?
अस्पष्टता का यह खेल यहीं खत्म नहीं होता। विवरणी में एक अन्य स्पष्ट कॉलम है—‘Annual Income from Property’, यानी संबंधित संपत्ति से वर्षभर में अर्जित कुल आमदनी।
मगर साहबों का अंदाज देखिए! विवरणी में दर्ज किया गया कि एक फ्लैट से 25,000 रुपये प्रतिमाह और दूसरी मिल्कियत से 1,80,000 रुपये प्रतिमाह का किराया आता है। यदि थोड़ा सा भी हिसाब लगाया जाए, तो इन दोनों संपत्तियों से होने वाली संयुक्त वार्षिक आय 24 लाख 60 हजार रुपये बैठती है। जब फॉर्म में साफ-साफ 'सालाना आय' मांगी गई है, तो मासिक किराए का झुनझुना क्यों पकड़ाया जा रहा है? क्या कार्मिक विभाग का काम सिर्फ आंख मूंदकर फाइलें जमा करना है या उसका कोई दायित्व यह देखने का भी है कि जानकारी नियमों के अनुरूप भरी गई है या नहीं?
न जमीन का नाप, न बेचने वाले का नाम: किसके रहमो-करम पर है यह तंत्र?
संपत्ति कहां स्थित है, उसका क्षेत्रफल कितना है, रजिस्ट्री की तारीख क्या है और वह किससे खरीदी गई—फॉर्म में यह सब कुछ तफ्सील से पूछा जाता है। लेकिन राजस्थान के एक मामले की जांच में जो सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला है। कई संपत्तियों का क्षेत्रफल ही नदारद है। खरीद का साल तो लिख दिया गया, लेकिन अधिग्रहण की तारीख और विक्रेता का नाम गोल कर दिया गया।
केवल ‘Land’, ‘Flat’ और ‘Purchase’ लिख देने से क्या संपत्ति की शिनाख्त हो जाती है? जब मूल दस्तावेज में ही विक्रेता और क्षेत्रफल का अता-पता नहीं होगा, तो विभाग यह कैसे जांचेगा कि यह सौदा वैध था या बेनामी? क्या यह केवल फॉर्म भरने में बरती गई लापरवाही है या फिर संपत्ति के असली स्रोतों पर पर्दा डालने की कोई सोची-समझी बाजीगरी? बेशक, केवल अधूरी जानकारी से किसी को सीधे दोषी नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन दाल में कुछ काला है या पूरी दाल ही काली है—इसकी तह तक जाना किसका काम है?
कानून में चाबुक चलाने का पूरा अधिकार, फिर कार्मिक विभाग लाचार क्यों?
हैरत की बात यह है कि नियम-कायदों की कोई कमी नहीं है। ऑल इंडिया सर्विसेज (कंडक्ट) रूल्स, 1968 के नियम 16(2) के तहत प्रत्येक अधिकारी के लिए अपनी अचल संपत्ति का वार्षिक ब्योरा देना अनिवार्य है। इससे भी आगे, नियम 16(5) सरकार या अधिकृत प्राधिकारी को यह खुला अधिकार देता है कि वह किसी भी समय किसी भी अधिकारी से संपत्ति का संपूर्ण विवरण और उसे खरीदने में लगाए गए धन के स्रोत (Source of Funds) का हिसाब मांग सकती है।
जब कानून के हाथ इतने लंबे हैं, तो फिर राजस्थान का कार्मिक विभाग हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठा है? क्या डीओपी के पास इन विवरणियों की पड़ताल करने की फुर्सत नहीं है या फिर बड़े अफसरों के रसूख के आगे विभाग ने अपने घुटने टेक दिए हैं?
डीओपी के कठघरे में सात तीखे सवाल
व्यवस्था के इस ढुलमुल रवैये को लेकर कार्मिक विभाग के सामने ये सात सीधे सवाल खड़े होते हैं:
क्या आईएएस अधिकारियों की संपत्ति विवरणी जमा होने के बाद उसके प्रत्येक अनिवार्य कॉलम की जांच की जाती है?
क्या 'Present Value' के कॉलम में सिर्फ 'As per DLC rate' लिख देना विभाग के नियमों के अनुसार जायज है?
सालाना आय की जगह सिर्फ मासिक किराया लिख देने को क्या पूर्ण विवरण माना जा सकता है?
जिन संपत्तियों का क्षेत्रफल, पूरा पता, विक्रेता का नाम या खरीद की तारीख दर्ज नहीं है, क्या उनसे कोई स्पष्टीकरण मांगा गया?
वर्ष 2025 की विवरणियों में कितने आईएएस अधिकारियों के फॉर्म अधूरे या त्रुटिपूर्ण पाए गए?
क्या डीओपी ने कंडक्ट रूल्स के नियम 16(5) का इस्तेमाल करते हुए कभी किसी अधिकारी से संपत्ति के स्रोत और वास्तविक मूल्य का अतिरिक्त हिसाब मांगा?
क्या विभाग के पास इन फार्मों की जांच के लिए कोई तयशुदा चेकलिस्ट, पारदर्शी प्रक्रिया या कोई जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त है?
कागजी खानापूर्ति बंद हो, जवाबदेही तय हो
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने साफ हिदायत दे रखी है कि समय पर संपत्ति विवरणी न देने वाले अधिकारियों की विजिलेंस क्लीयरेंस रोकी जा सकती है। लेकिन सवाल यह है कि यदि कोई अधिकारी समय पर अधूरा, भ्रामक और अस्पष्ट फॉर्म भरकर जमा करा दे, तो क्या उसे स्वीकार कर लिया जाना चाहिए?
राजस्थान सरकार को चाहिए कि वह वर्ष 2025 की सभी आईएएस संपत्ति विवरणियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करवाए। जिन अधिकारियों ने कॉलम अधूरे छोड़े हैं, उनसे तत्काल जवाब-तलब किया जाए और संशोधित ब्योरा सार्वजनिक कराया जाए।
जो नौकरशाह पूरे जिले की तकदीर का फैसला करते हैं, करोड़ों के बजट और भूमि आवंटन की फाइलें निपटाते हैं, यदि वे अपनी निजी संपत्ति के एक पन्ने के फॉर्म को भी ईमानदारी से नहीं भर सकते, तो फिर आम आदमी इस व्यवस्था की शुचिता पर कैसे यकीन करे? कानून केवल कागजों में शोभा बढ़ाने के लिए नहीं होते, उन पर अमल दिखना चाहिए। खास खबर का यही सीधा सवाल है—क्या हुकूमत इन बड़े अफसरों से नियमों का पालन करवाएगी या यह तमाशा यूं ही चलता रहेगा?
बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें, दोनों पंडित नेहरू के साथ आए नजर
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
ओ एम के ट्रेलर में धनुष का फुल ऑन मास अवतार, ममूटी का दमदार दबदबा और साई पल्लवी का खूंखार अंदाज़!
जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी मचाएगी धमाल, सुदीप शर्मा की ‘पुष्पक विमान’ का हुआ ऐलान
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
महमूद के घर की एक बर्थडे पार्टी ने बदल दी जिंदगी, ऐसे बने नईम से जूनियर महमूद
'हम आपके हैं कौन' के फेमस सीन की प्रेरणा थी बड़जात्या की बचपन की शादी, जानिए पूरी कहानी
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
एटली प्रस्तुत बाथ्था ने इंडिया फिल्म फेस्टिवल ऑफ अल्बर्टा-2026 में जीता सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, वाराणसी में गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की पूजा
नक्सली हिंसा ने सबसे ज्यादा नुकसान जनजातीय समाज को ही पहुंचाया: प्रधानमंत्री मोदी

उड़ान भरने के बाद इंडिगो की फ्लाइट के लैंडिंग गियर में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

बिहार : एडीबी का कर्ज, बिहार का पैसा और भाजपा का गुणगान, ‘नीतीश सेतु’ पर रोहिणी का तंज
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 15/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope