• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IAS नवीन जैन ने सिविल सेवा अभ्यर्थियों को दिए सफलता के टिप्स,बोले—समाधान और लक्ष्य पर रखें नजर

IAS Naveen Jain gave success tips to civil service aspirants, saying, Keep your focus on the solution and the goal - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर सफलता की राह में परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, उन्हें बाधा मानने के बजाय संघर्ष का हिस्सा समझकर आगे बढ़ना चाहिए। लक्ष्य पर स्पष्ट फोकस, सही रणनीति, गहन अध्ययन और निरंतर प्रयास से कठिन परिस्थितियों को भी पीछे छोड़ा जा सकता है। सिविल सेवा अभ्यर्थियों को शॉर्टकट से बचते हुए तैयारी के प्रति उत्सुकता और प्रतिबद्धता बनाए रखनी चाहिए।
यह बात सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन ने शनिवार को इस्पेक की ओर से श्री परशुराम ज्ञानपीठ में आयोजित प्रेरक संवाद सत्र में अभ्यर्थियों से कही। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हौव्वा पालने के बजाय विद्यार्थियों को अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हिंदी माध्यम, सरकारी स्कूल या राज्य बोर्ड से पढ़ाई, विवाह अथवा बच्चों जैसी परिस्थितियों को सफलता की राह में बाधा मानना उचित नहीं है। लक्ष्य स्पष्ट हो और तैयारी के प्रति प्रतिबद्धता हो तो परिस्थितियां सफलता को रोक नहीं सकतीं।
रणनीति, समय प्रबंधन और गहन अध्ययन पर जोरः
जैन ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन और अध्ययन के प्रभावी तरीकों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत कर उन्होंने तैयारी से जुड़े उपयोगी सूत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि सफल व्यक्ति से ईर्ष्या करने के बजाय उसकी सफलता से सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए। सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास सफलता की मजबूत नींव हैं।
प्रतिमा और पुस्तक भेंट कर किया अभिनंदनः
कार्यक्रम में इस्पेक की चेयरपर्सन डॉ. हर्षा त्रिवेदी ने ट्री पॉट भेंट कर नवीन जैन का स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रभारी प्यारे लाल शर्मा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा और पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जैन की प्रशासनिक यात्रा और उपलब्धियों से विद्यार्थियों को परिचित कराया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, जयपुर जोन के संगठन महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पांडे, लखनऊ से राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि शरण मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IAS Naveen Jain gave success tips to civil service aspirants, saying, Keep your focus on the solution and the goal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: civil service exam preparation, upsc civil services aspirants tips, overcoming obstacles strategy, consistency and thorough study, civil services motivation, guidance for competitive exams, special news jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved