जयपुर। माणकचौक थाना इलाके में बुधवार दोपहर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और फिर शरीर पर तेजाब डाल दिया। महिला को गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने बताया कि पीड़िता नूरजहां पत्नी सलीम (3०) श्रीजी की मोरी त्रिपोलिया बाजर की रहने वाली है। नूरजहां ने पुलिस को पर्चा बयान में बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे पति सलीम मोरी की तरफ से घर आया था। आते ही वह गाली-गलौच करने लगा और डंडे से मारपीट की। उसके बाद वह घर से चला गया और थोडी देर बाद दुबारा आया। उसके बाद फिर मारपीट की और बोतल से तेजाब डाल दिया। तेजाब से नूरजहां का मुंह, पेट, हाथ, पैर समेत कई जगह से शरीर झुलस गया। पुलिस ने नूरजहां के पर्चा बयान पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आरपीएस दीपक भागर्व कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope