• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ़्तार, बिजली के करंट से की हत्या

Husband arrested for killing wife, killed with electric current - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर के वैशाली उत्सव अपार्टमेंट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 13 अक्टूबर 2024 को एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस जांच में पता चला कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं थी, बल्कि युवती के पति द्वारा की गई एक गहरी साजिश थी।

महिला के पति ने हेयर ड्रायर के तार काटकर उसे बिजली के करंट से मार डाला। इस नृशंस हत्या को उसने एक दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सघन जांच से मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 24 घंटे के भीतर इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया।
जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि आरती के परिजनों ने रागी थाना बिंदायका में आकर सूचना दी कि उनकी बहन दो दिनों से फोन नहीं उठा रही है। आरती के पति सुनील कुमार से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह अलवर काम के सिलसिले में गया हुआ है और आरती उसका भी फोन नहीं उठा रही।
आरती के परिवार ने अपार्टमेंट पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस ने गंभीरता से मामले को लेते हुए परिवार के साथ फ्लैट में प्रवेश किया और देखा कि आरती बाथरूम में उलटी हालत में पड़ी हुई थी। कमरे से तेज बदबू आ रही थी और पास में एक तार नंगे हाथों में लिपटा हुआ था, जिससे करंट लगने का संकेत मिला। आरती को तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया और जांच के लिए एक टीम गठित की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इस बीच, पुलिस ने सुनील कुमार से पूछताछ शुरू की। पहले तो सुनील ने बताया कि वह सुबह अलवर काम के लिए निकल गया था और आरती ने उसे गेट तक छोड़ा था, लेकिन जब पुलिस ने उसे दबाव में लिया, तो उसने रोते हुए सच्चाई उगल दी।
पैसों की लालच और उम्र के फासले ने दिया जुर्म को अंजाम
सुनील कुमार ने स्वीकार किया कि उसने आरती से उम्र के अंतर और पैसों के लालच में शादी की थी, लेकिन जब उसे फायदा नहीं हुआ, तो उसने उससे छुटकारा पाने का प्लान बनाया। 12 अक्टूबर की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें आरती ने सुनील और उसके माता-पिता को गाली दी। गुस्से में आकर सुनील ने आरती को मारने की योजना बनाई। जब वह बाथरूम में गई, तो सुनील ने हेयर ड्रायर का तार तोड़कर उसे करंट लगने के लिए तैयार किया। जैसे ही आरती बाथरूम से लौटकर बिस्तर पर लेटी, उसे करंट लग गया और वह तड़पने लगी। सुनील ने उसकी तड़पती हालत को देखा और उसे बाथरूम में फेंक दिया। ताकि यह सब एक दुर्घटना लगे, उसने तार फिर से उसके हाथ में लपेट दिया।
सुबह बड़ी चालाकी से उसने आरती के फोन से कैब बुक कर, फ्लैट को लॉक किया और वहां से चला गया, मानो कुछ हुआ ही न हो।
घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने सुनील कुमार, पुत्र मलूराम, जाति चमार, उम्र 22 साल, निवासी गोपालगंज, बिहार (वर्तमान निवासी वैशालि उत्सव अपार्टमेंट, जयपुर) को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Husband arrested for killing wife, killed with electric current
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, young woman, murder, accused, arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved