• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में भी आयोजित होगा “हुनर हाट” - मुख्तार अब्बास नकवी

Hunar Haat will be held in Jaipur - Mukhtar Abbas Naqvi - Jaipur News in Hindi

जयपुर/नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मंत्रालय इस साल दो नई योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। उस्ताद सम्मान समारोह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के दौरान शुरू किया जाएगा। जिसके तहत अल्पसंख्यकों के कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सम्मानित किया जाएगा। अन्य योजना के लिए अभियान 15 अक्तूबर 2017 को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर शुरू किया जाएगा। ये अभियान 2017-18 के दौरान आयोजित होगा और इसके लिए देशभर के सौ जिलों की पहचान की गई है। एनडीए शासन के तीन वर्षों के दौरान अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की उपलब्धियों पर नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा में लाने में सफल रही है। 3 ई यानी शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण पर विभाग जोर दे रहा है और तुष्टिकरण के बिना सशक्तिकरण नीति ने अल्पसंख्यकों के बीच विकास और विश्वास का माहौल बनाया है। गरीब नवाज कौशल विकास केंद्र, उस्ताद, नई मंजिल, नई रोशनी, सीखो ओर कमाओ, पढ़ो पर देश, प्रगति पंचायत, हुनर हाट, बहुउद्देशीय सद्भाव मंडप, प्रधान मंत्री का नया 15 प्वाइंट कार्यक्रम, बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम, बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति लड़कियों के लिए आदि ने अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित हर जरूरतमंद व्यक्ति का विकास सुनिश्चित किया है।नकवी ने कहा कि शिल्प और भोजन का संगम के साथ दूसरा हुनर हाट इस अर्थ में अनोखा था कि उसने देश के विभिन्न हिस्सों से लेकर बावर्चीखाना में शिल्प और परंपरागत व्यंजन दिखाए। उन्होंने कहा कि पहले हुनर हाट का आयोजन 14 से 27 नवंबर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में किया गया था। जिसके बाद इनका आयोजन जयपुर, पुडुचेरी, मुंबई, लखनऊ, बेंगलूरु, कोलकाता, गोहावटी और अहमदाबाद में होना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hunar Haat will be held in Jaipur - Mukhtar Abbas Naqvi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hunar haat, jaipur, mukhtar abbas naqvi, central minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved