• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोजगार मिलेगा कितने युवाओं को, कर्जमाफी होगी, कितने किसानों की, पता नहीं

How many youth will get employment, debt waiver, how many farmers, - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से जन घोषणा पत्र जारी कर दिया। लेकिन इस घोषणा पत्र के जरिये कांग्रेस पार्टी ना युवाओं के लिए कोई भाजपा से अलग घोषणा कर सकी और ना ही किसानों के लिए कर्जमाफी का विजन बता सकी। साथ ही राइट टू हेल्थ को लेकर भी पार्टी घोषणा पत्र में विजन साफ नहीं कर सकी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी,जयपुर में पीसीसी चीफ सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी ने जनघोषणा पत्र गुरुवार को सुबह जारी किया। लेकिन इस घोषणा पत्र की बुकलैट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की ही फोटो थी। इस बात को लेकर सीएम वसुंधरा राजे ने भी निशाना साधा है। सीएम राजे ने कहा कि क्या प्रदेश कांग्रेस का एक भी नेता इस लायक नहीं था कि जनघोषणा पत्र में उसकी फोटो तक जा सके। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 3500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है। इस घोषणा में भी भाजपा पहले ही बाजी मार ले गई है। भाजपा ने पहले राजस्थान संकल्प पत्र जारी करके बेरोजगारों को 5000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने के साथ ही 50 लाख युवाओं को रोजगार का अवसर देने की बात कही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ना तो यह दावा कर रही है कि लाखों युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सिर्फ प्रतियोगी परीक्षा के लिए जाने वाले युवाओं के लिए निशुल्क सफर की बात की है। अब बात की जाए, रोजगार के बाद दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दे की तो, किसानों की कर्जमाफी कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद 10 दिन के अंदर कर ने की है, लेकिन यह नहीं बताया है कितनी और कौनसे किसानों की कांग्रेस पार्टी कर्जमाफ करेगी।
केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों का ऋण माफ करने की बात की है। ऐसा ही वादा कांग्रेस पंजाब और कनार्टक में भी चुनाव से पहले कर चुकी है, किन्तु वहां एक पैसे का भी ऋण माफ नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने ऋण माफी के लिए चुनाव से पहले फाॅर्म भी भरवाये थे, किन्तु वहाँ सत्ता में आने के बाद भी इस दिशा में कोई काम नहीं किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How many youth will get employment, debt waiver, how many farmers,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthanelection 2018, rajasthanelection2018, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved