• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बकाया वसूली को लेकर हाउसिंग बोर्ड सख़्त, जल्द ही जारी होंगे नोटिसः डॉ. रश्मि शर्मा

Housing Board strict on recovery of dues, notices will be issued soon: Dr. Rashmi Sharma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आवासन आयुक्त, डॉ. रश्मि शर्मा ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर बोर्ड की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बोर्ड की सभी आवासीय परियोजनाओं में निर्माण योजनाबद्ध तरीके से किया जाए तथा हर चरण पर विशेषज्ञों एवं अभियंताओं द्वारा पूर्ण निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण ही बोर्ड की विश्वसनीयता को मजबूत बनाता है, इसलिए तकनीकी टीमों की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक परियोजना पर नियमित, गहन जाँच कर पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखें। इसके साथ ही आयुक्त ने बकाया वसूली के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि जिन आवंटियों ने अपने आवंटित मकान या फ्लैट के विरुद्ध देय किश्तों का भुगतान समय पर नहीं किया है, उनसे तत्काल प्रभाव से वसूली अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की वित्तीय सुदृढ़ता के लिए समयबद्ध वसूली अत्यंत आवश्यक है।डॉ शर्मा ने जल्द ही इन सभी बकाया राशि के भुगतान के प्रकरणों में नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई के सख़्त निर्देश दिए।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रियाओं में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर जनविश्वास को और अधिक मजबूत किया जाए। इस बैठक में सचिव गोपाल सिंह, उप सचिव अशोक कुमार, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, टीएस मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार रोहिताश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Housing Board strict on recovery of dues, notices will be issued soon: Dr. Rashmi Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, housing commissioner, ias dr rashmi sharma, meeting with senior officials, detailed review of projects, housing board progress, project arrangements, urban development, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved