• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में होटल कारोबारी का किडनैप, 2 करोड़ी फिरौती मांगी, 50 लाख लेकर छोड़ा

Hotel businessman kidnapped in Jaipur, demanded 2 crore ransom, left with 50 lakh - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर में कुछ बदमाशों ने एक होटल कारोबारी का किडनैप कर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। पचास लाख रुपए वसूलने के बाद कारोबारी डेढ़ करोड़ जल्द देने की नसीहत देकर छोड़ दिया। होटल कारोबारी ने शिप्रापथ थाने में मामला दर्ज करवाया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसीपी (मानसरोवर) हरिशंकर के मुताबिक अग्रवाल फार्म मुहाना निवासी अजय मंगल (58) की ओर से दर्ज रिपोर्ट में पूरी कहानी बयां की है। इस कहानी में बताया कि 10 जनवरी को सुबह वह कार से होटल जाने के लिए निकला था, तभी सेंट विलफ्रेंड कॉलेज के सामने बीआरटीएस रोड पर मारुति स्वीफ्ट डिजायर उसकी कार के सामने आकर रुकी। कार में से पुलिस वर्दी पहने एक युवक आया। उसने कुछ पूछताछ की। इसी बातचीत के दौरान उस पुलिसकर्मी ने उसे कहा कि कोई वारदात हुई है। आप कार से बाहर आओ साहब बुला रहे है, कोई तफ्तीश करनी है। पुलिसकर्मी के साथ वो स्विफ्ट कार के पास पहुंचा, जिसमें कार में तीन जने बैठे थे। वह कुछ बोलता उससे पहले इन लोगों ने जबरन कार में बैठा लिया। एक ने उसके कमर पर पिस्तौल लगाई और दूसरे ने गर्दन पर गन लगा दी। तभी एक साथी आया, जिसे उसकी कार की चाबी दे दी। बदमाश उसका किडनैप कर मुहाना की ओर ले गए। वर्दी पहने व्यक्ति की नेम प्लेट पर नीतेश कुमार मीणा लिखा था। उसने अपनी वर्दी खोलकर थैले में रख ली।
मांग्यावास होते हुए सुनसान जगह ले गए। रास्ते में पीटते रहे। बोले- हम तेरी कई दिनों से रेकी कर रहे है। छोड़ने की एवज में दो करोड़ रुपए मांगे। नहीं तो कोटा चंबल के जंगल में ले जाकर मार देंगे। आप 2 करोड़ रुपए का इंतजाम कर लो। उसने अपने परिचितों को फोन किया, इंतजाम नहीं हुआ तो बदमाशों ने 50 लाख रुपए लेकर छोड़ा और कहा कि बाकी डेढ़ करोड़ रुपए जल्दी देना। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hotel businessman kidnapped in Jaipur, demanded 2 crore ransom, left with 50 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hotelbusinessman, kidnapped, jaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved