जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को सभी जिला कांग्रेस मुख्यालयों पर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया गया तथा पदयात्रा निकाली गई। पैदल मार्च से पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर अविनाश पांडे,
सचिन पायलट व रामेश्वर डूडी ने स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार, रामूजी
सैनी, सुंदर देवी आजाद, रामेश्वर चौधरी एवं कालीदास स्वामी का सूत की माला
पहनाकर, श्रीफल भेंटकर एवं शॉल पहनाकर सम्मान किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आज का दिन इतिहास में बड़ा महत्व रखता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान कर देश की आजादी के आंदोलन को गति प्रदान कर इसे देश व्यापी बना पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा के राज में चारों ओर अराजकता व्याप्त है, सत्ता में बैठे लोग इतिहास को बदलने के कुप्रयास कर रहे हैं और देश की गौरवमयी विरासत को मिटाना चाहते हैं। आज हम सब कांग्रेसजनों का दायित्व है कि हम देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूरी तत्परता से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गॉंधी ने आह्वान किया है कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया था, उसी प्रकार हमें देश की जनता को भाजपा की अराजकता व निरंकुशता से मुक्त करवाना है।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस पर देश के लिए शहादत देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देकर हम देश का गौरव बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि 1942 में महात्मा गांधी ने देश को आजाद करने के लिए जो मुहिम छेड़ी थी, उसी का नतीजा है कि आज हम स्वतंत्र लोकतंत्र के रूप में पूरे विश्व में जाने जाते हैं। देश को आजाद करवाने में कांग्रेस पार्टी का योगदान अविस्मरणीय है, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर मातृभूमि को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करवाया था।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope