• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिट एंड रन केस : वरिष्ठ पत्रकार की गाड़ी को टक्कर मारकर भागे अन्य कार चालक

Hit and Run: Another car driver hit a senior journalist car and fled; case registered at Gandhi Nagar police station - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। घटना शाम करीब 4:30 बजे नारायण सिंह सर्किल के पास हुई। रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार एवं खास खबर डॉट कॉम के एडिटर इन चीफ गिरिराज अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ भरतपुर से जयपुर लौट रहे थे। वे अपनी कार RJ45CP 9652 से गांधी नगर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार RJ01CG1449 ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि अग्रवाल की कार को काफी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कार में सवार लोग शुरू में अपनी गलती मानते हुए वाहन में हुए नुकसान की भरपाई का भरोसा दिलाने लगे। इसके बाद वे वाहन को वर्कशॉप ले गए और वहीं से एक नजदीकी होटल पहुंचे। यहां उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। पीड़ित के अनुसार, होटल पहुंचने के बाद आरोपियों ने बदतमीजी और दबाव बनाने की कोशिश शुरू कर दी।
स्थिति बिगड़ने पर पत्रकार गिरिराज अग्रवाल ने कंट्रोल रूम को फोन किया। शिकायत के बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह देते हुए लौट गए।
हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित वाहन को गंभीर क्षति पहुंचने की बात सामने आई है। गाड़ी के नंबर व मालिका का पता लगा लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hit and Run: Another car driver hit a senior journalist car and fled; case registered at Gandhi Nagar police station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hit and run, another car, driver, senior journalist, car, fled, case, registered, gandhi nagar, police station, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved