• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस का प्रोपेगेंडा था हिंडनबर्ग : किरोड़ी लाल मीणा

Hindenburg was Congress propaganda: Kirori Lal Meena - Jaipur News in Hindi

जयपुर। हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक नाथन एंडरसन ने अपनी फर्म बंद करने का ऐलान कर दिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है क्योंकि हिंडनबर्ग के बंद होने से देश विरोधी लोगों का अभियान समाप्त होगा।


किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "बहुत अच्छा है कि ऐसे लोग जो देश विरोधी बातें करते हैं, ...देश को कमजोर करना चाहते हैं, उसके (हिंडनबर्ग रिसर्च के) बंद होने से इस तरह के अभियान समाप्त हो पाएंगे।"

उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस का एक प्रोपेगेंडा था, जिसकी वजह से देश और उद्योगपतियों को बदनाम किया जाता था। कांग्रेस ने हिंडनबर्ग के माध्यम से हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए देशभर में शोर मचाया। पीएम मोदी देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। हिंडनबर्ग का यही उद्देश्य था कि इस अभियान को कैसे रोका जाए। अच्छी बात है कि हिंडनबर्ग बंद हो गया है।"

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि भाजपा दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को लूटा गया और मेरा मानना है कि आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश हो गया है। आप खुद देख सकते हैं कि भाजपा के अलावा कांग्रेस भी आप को एक्सपोज करने में लगी हुई है।"

शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग अपनी रिपोर्ट्स में कंपनियों पर धोखाधड़ी या अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाती थी। अब तक इस फर्म ने कई बड़े कॉरपोरेट्स को निशाना बनाया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hindenburg was Congress propaganda: Kirori Lal Meena
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, hindenburg, nathan anderson, minister kirori lal meena, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved