जयपुर । राज्य के निराश्रित एवं असहाय वृृद्धजनों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय वृृद्धाश्रम, स्वंयसिद्धा परिसर, जामडोली, आगरा रोड, जयपुर में रखा जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस सम्बन्ध में बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निवास पर स्वयं सेवी संस्था मॉं माधुरी बृृज वारिस सेवा सदन ‘अपना घर‘ अछनेरा रोड, भरतपुर से एम.ओ.यू. किया गया। एम.ओ.यू. पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव, नन्नूमल पहाड़िया और संस्था के सचिव राजकुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर भगवान महावीर विकलांग संस्था के डी.आर. मेहता भी उपस्थित थे। उन्होंने संस्था की ओर से वांछित सहयोग देने की इच्छा व्यक्त की।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मेघवाल ने बताया कि वृृद्धाश्रम में निराश्रित एवं असहाय वरिष्ठ नागरिकों को आवास, भोजन तथा वस्त्रादि की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। वृृद्धाश्रम का संचालन करने वाली संस्था को सरकार द्वारा प्रतिमाह 1750 रुपये प्रति आवासी वृृद्धजन के हिसाब से अनुदान दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि गत माह राजकीय वृृद्धाश्रम, स्वयंसिद्धा परिसर, जामडोली, आगरा रोड, जयपुर में वृृद्धाश्रम संचालन के लिए प्रतिष्ठित स्वंय सेवी संस्थाओं/ट्रस्टों से समाचार पत्रों में अभिरूचि की अभिव्यक्ति विज्ञप्ति का प्रकाशन कराया जाकर, प्रस्ताव आमंत्रित किये गये थे।
जिला कलक्टर, जयपुर द्वारा प्राप्त प्रस्तावों में से मॉं माधुरी बृृज वारिस सेवा सदन ‘अपना घर‘ अछनेरा रोड, भरतपुर का चयन कर भिजवाए जाने पर उक्त संस्था से एम.ओ.यू. किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope