जयपुर। तन झुलसाती गर्मी के बीच आज अासमान में धूल का गुबार छाया हुआ है। इसके बावजूद धूप की तपिश बरकरार है। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से जयपुर में आंधी-तूफान की सूचना नहीं है। लेकिन आसमान के हालात देख शाम तक आंधी-तूफान के बीच बूंदाबांदी होने की संभावना है। रविवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूरज की तपिश सोमवार को भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गर्मी से राहत तो मानसून के आने पर ही मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मानसून जिस तरह से केरल में सक्रिय होकर मुंबई तक पहुंच गया है, उससे ऐसा ही लगता है कि प्रदेश में भी मानसून अपने तय समय से कुछ पहले दस्तक देगा।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope