• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी, मानसरोवर में नई सड़क बनेगी

heard of industrialists problems, new roads will be constructed in Mansarovar - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सुदर्शनपुरा, करतापुरा, मालवीय नगर, मानसरोवर तथा 22 गोदाम औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों से सम्बंधित समस्याओं पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

मानसरोवर एवं औद्योगिक क्षेत्र 22 गोदाम में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण ट्रेफिक जाम और दुर्घटनाओं की रोकथाम के सम्बंध में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सम्बंधित थानों को इस सम्बंध में स्थाई निर्देश जारी किए गए है। साथ ही इस सम्बंध में कोई दिक्कत हो तो टोल फ्री नम्बर 2565630 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मानसरोवर औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण व सीवरेज लाईन के ओवरफ्लो होने के प्रकरण के सम्बंध में बैठक में बताया गया कि रीको के भाग के कार्य के लिए टेंडर जारी किए जा चुके है तथा कार्य जनवरी माह में आरम्भ हो जाएगा। नगर निगम से सम्बंधित कार्य के वहां के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। बैठक में जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति के सदस्य सचिव तथा जिला उद्योग केन्द्र (शहर) के महाप्रबंधक मधुसूदन शर्मा तथा जिला उद्योग केन्द्र (ग्रामीण) के महाप्रबंधक आर. के आमेरिया ने इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर चर्चा की। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-heard of industrialists problems, new roads will be constructed in Mansarovar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, heard of industrialists problems, new roads will be constructed in mansarovar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved