• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में नगर निगम हैरिटेज का स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सफाईकर्मी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Health inspector and sweeper of Municipal Corporation Heritage in Jaipur arrested red handed while taking bribe of Rs 40 thousand - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर एसआईयू इकाई ने आदर्श नगर जोन के कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक विक्रम बीवाल तथा सफाई कर्मचारी विनोद कुमार 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर एसआईयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरी माताजी की पेंशन स्वीकृत करवाने की एवज में आरोपी विक्रम बिवाल ने 1 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग की है। नहीं देने पर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरविजन में एसीबी जयपुर के पुलिस निरीक्षक रघुवीर शरण के नेतृत्व में शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी टीम ने आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सफाई कर्मचारी को परिवादी से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के निर्देशन में आरोपियान से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Health inspector and sweeper of Municipal Corporation Heritage in Jaipur arrested red handed while taking bribe of Rs 40 thousand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health inspector, sweeper, municipal corporation heritage, jaipur, bribe, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved