• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्पीकर देवनानी से हरियाणा विधान सभा की जन स्‍वास्‍थ्‍य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सडके) समिति ने की शिष्टाचार भेंट

Haryana Legislative Assembly Committee on Public Health, Irrigation, Power, and Public Works (Buildings & Roads) Calls on Speaker Devnani - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से बुधवार को हरियाणा विधान सभा की जन स्‍वास्‍थ्‍य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सडके) समिति ने की शिष्टाचार भेंट की।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरियाणा विधान सभा के उपाध्‍यक्ष एवं समिति के सभापति डॉ. कृष्‍ण लाल मिढ्ढा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें राजस्थान विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति स्मृति-स्वरूप भेंट की। देवनानी और मिढ्ढा सहित समिति के सदस्‍यों की विधान सभा की कार्यवाही, स्‍थगन, विशेष उल्‍लेख प्रस्‍ताव, प्रश्‍नकाल के सम्‍बन्‍ध में विस्‍तृत चर्चा हुई। हरियाणा विधान सभा की जन स्‍वास्‍थ्‍य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सडके) समिति ने राजस्थान विधानसभा के सदन, भवन तथा राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन किया। समिति ने विधानसभा भवन की आधुनिक व्यवस्थाओं, सदन की कार्यप्रणाली तथा आख्यान संग्रहालय में संजोई गई राजस्थान की लोकतांत्रिक एवं संसदीय विरासत का अवलोकन किया। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में किए गए नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य विधानमंडलों के लिए भी अनुकरणीय बताया।
इस मौके पर हरियाणा विधान सभा समिति के सदस्‍य नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार फगाना और मोहम्‍मद इसराइल मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Legislative Assembly Committee on Public Health, Irrigation, Power, and Public Works (Buildings & Roads) Calls on Speaker Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, rajasthan assembly, haryana vidhan sabha, krishna lal midha, assembly committee, jaipur, parliamentary procedure, legislative assembly, rajasthan vidhan sabha, political heritage museum, public health committee, irrigation committee, power committee, public works committee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved