जयपुर। विटकाइन व निवेश का लालच देकर कई राज्यों के व्यापारियों का अपहरण कर करोड़ों रुपए फिरौती वसूलने वाली हरियाणा गैंग के मुख्य आरोपी विक्की को जयपुर पुलिस ने शनिवार को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन ओर बदमाशों को भी पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डीसीपी (वेस्ट) विकास शर्मा ने बताया कि हरियाणा फिरौती गैंग के मुख्य सरगना विक्की उर्फ विकास उर्फ अयान (24) निवासी महेन्द्रगढ हरियाणा और उसके साथी सुमित यादव (21) निवासी रेवाडी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को मुंबई के एक होटल से दबोचा गया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल बदमाश अभय उर्फ ठाकुर (21) निवासी नारनोल महेन्द्रगढ हरियाणा व राहुल यादव उर्फ मोटा (21) निवासी कनीना महेन्द्रगढ हरियाणा को भी धर-दबोचा। हरियाणा की अपहरण कर फिरौती गिरोह के सरगना सहित ग्यारह बदमाशों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope