• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्पीकर देवनानी से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कल्याण ने की शिष्टाचार भेंट

Haryana Assembly Speaker Kalyan Pays Courtesy Call on Speaker Devnani - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का अभिवादन किया और शिष्टाचार भेंट की।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरविंदर कल्याण का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें "दो वर्ष नवाचार" पुस्तक की प्रति, राजस्थान विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति, राजस्थान विधानसभा की नियमावली तथा विधानसभा समितियों से संबंधित प्रकाशन स्मृति-स्वरूप भेंट किए। वहीं, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी देवनानी को हरियाणा विधानसभा की नियमावली एवं विधानसभा समितियों से संबंधित प्रकाशनों की प्रतियां भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कल्याण को राजस्थान विधानसभा के सदन, भवन तथा राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन कराया। कल्याण ने विधानसभा भवन की आधुनिक व्यवस्थाओं, सदन की कार्यप्रणाली तथा आख्यान संग्रहालय में संजोई गई राजस्थान की लोकतांत्रिक एवं संसदीय विरासत का अवलोकन किया। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में किए गए नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य विधानमंडलों के लिए भी अनुकरणीय बताया।
कल्‍याण ने कहा कि राजस्‍थान विधान सभा का भ्रमण उनके लिए अवि‍स्‍मरणीय रहेगा। वीर भूमि की महान संस्‍कृति की झलक के साथ लोकतंत्र की यात्रा व महान परम्‍पराओं की झलक देखी। उन्‍होंने संग्रहालय को अदभुत बताते हुए उसे भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्‍त्रोत बताया। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण को कॉन्स्टिटयूशन क्‍लब ऑफ राजस्‍थान का अवलोकन भी कराया।
सोमवार को प्रात: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सिविल लाईन स्थित राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के राजकीय निवास पर भी पहुँचे। यहां देवनानी ने कल्याण का पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कल्याण को अपनी पुस्तक "सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि" की प्रति भेंट की।
दोनों विधानसभा अध्यक्षों के मध्य भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, विधानमंडलों में नवाचारों तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान संसदीय संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राज्यों के मध्य अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को और अधिक बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Assembly Speaker Kalyan Pays Courtesy Call on Speaker Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, harvinder kalyan, rajasthan assembly, haryana assembly, jaipur news, rajasthan vidhan sabha, constitution club of rajasthan, parliamentary traditions, democratic values, political museum, legislative innovation, sanatan sanskriti ki atal drishti, inter state cooperation, rajasthan news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved