जयपुर। लोेकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में बड़ा उठापटक का दौर चल रहा है। इसमें हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी भाजपा को समर्थन करेगी। वहीं भाजपा ने नागौर लोकसभा सीट आरएलपी को दे दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने बताया कि नागौर से आरएलपी के उम्मीदवार के रूप में हनुमान बेनीवाल चुनाव लडेंगे। इनका समर्थन भाजपा करेगी।
इस मौके पर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा और एनडीए के समर्थन में प्रचार करेगी। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में हमारे कार्यकर्ता भाजपा और एनडीए का साथ देंगे। गठबंधन करने से पहले हमारे कार्यकर्ता कह रहे थे कि यदि गठबंधन करना है तो भाजपा और एनडीए के साथ करें। कांग्रेस ने देश को चूसने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करके वापिस प्रधानमंत्री बनाएंगे। आरएलपी का कार्यकर्ता एनडीए आैर भाजपा के साथ कार्य करेगा।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि आज बड़े हर्ष की बात है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देगी।
फ्लोर टेस्ट सिर्फ एक औपचारिकता होगी, हम इसे आसानी से जीत लेंगे : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
अमरनाथ यात्रा के लिए 6,440 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना
हम किसी पार्टी में नहीं जाएंगे, शिवसेना में रहेंगे : दीपक केसरकर
Daily Horoscope