• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमरियाह फ्री जोन रोड शो ने जयपुर के निर्यातकों को किया आकर्षित

Hamariah Free Zone Roadshow attracts exporters from Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर । भारत व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच हाल ही में हुए ‘कॉम्प्रिहेन्सिव पार्टनरशिप एग्रीमेंट‘ के तहत भारत से संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात की जाने वाली अधिकांश सवस्तुओं पर आयात शुल्क को कम करने या समाप्त करने पर सहमति बनी है। इसी के तहत राजस्थान से यूएई में निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर के होटल मैरियट में ‘अनलॉकिंग बिजनेस अपॉर्चुनिटीज इन यूएई थ्रू हमरियाह फ्री जोन‘ विषय पर सैशन आयोजित किया गया। इंडस्ट्री को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बारे में जानकारी देना और इसकी बारीकियों पर चर्चा करना इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।

यह सैशन एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचेम) की ओर से तथा राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड; जैम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल; फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री; फेडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्टर्स; द एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान; गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान और एसोचेम जैम ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के 150 से अधिक व्यापारी शामिल हुए, जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में व्यवसाय शुरू करने में अपनी दिलचस्पी दिखाई। इस अवसर पर हमरियाह फ्री जोन के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के जरिए इस जोन में कारोबार करने से होने वाले फायदों से अवगत कराया। शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात सरकार के हमरियाह फ्री जोन ऑथेरिटी के डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अली सईद अल जारवान ने कहा कि हमरियाह फ्री जोन‘ एक व्यापारिक केंद्र है, जहां से न केवल संयुक्त अरब अमीरात, बल्कि पूरी दुनिया से जुड़कर व्यापार किया जा सकता है। शारजाह आज एक उभरता हुआ व्यापारिक केंद्र है, जो अपनी शानदार भूमि, समुद्र व हवाई संपर्क के जरिए अनूठे लॉजिस्टिक लाभ प्रदान करता है और जयपुर के व्यापारी हमरियाह फ्री जोन से व्यापार करके लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमरियाह फ्री जोन में हमारे करीब 40 फीसदी निवेशक भारत से हैं।
अली ने आगे जानकारी दी कि शारजाह संयुक्त अरब अमीरात की औद्योगिक प्रगति का आधार स्तंभ है और हमरियाह फ्री जोन में प्रतिष्ठानों को कई प्रकार की छूट दी गई है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हमरियाह फ्री जोन में जीरो टैक्स के बावजूद 100 फीसदी स्वामित्व है। यहां बेहतर सीमा शुल्क दरें हैं और आयात व निर्यात कर पर सौ प्रतिशत छूट है।
एसोचेम के राजस्थान राज्य विकास परिषद के उपाध्यक्ष, तुषार सोगनी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने कहा कि हमरियाह फ्री जोन कॉर्पोरेट टैक्स और इनकम टैक्स फ्री जोन है। इस क्षेत्र में 6000 से अधिक उद्योग पहले से ही कार्य कर रहे हैं। इस सैशन के माध्यम से राजस्थान के व्यापारियों को संयुक्त अरब अमीरात जाने का और पूरी दुनिया से जुड़कर व्यापार करने का मौका मिलेगा।
राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष और फैडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्टर्स के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि जयपुर में एसोचेम द्वारा हमरियाह फ्री जोन के साथ मिलकर एक इंटरैक्टिव सैशन आयोजित किया गया है। भारत में मैन्यूफेक्चरिंग करने वाली कोई कंपनी अगर वैश्विक उपस्थिति चाहती है और अपने उत्पादों को पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहती है तो वह यूएई के माध्यम से यूरोप जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hamariah Free Zone Roadshow attracts exporters from Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: exporters from jaipur, hamariah free zone roadshow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved