जयपुर /अहमदाबाद। गुजरात में
हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवानी को कांग्रेस खेमे में लाने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत चाहते
हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी पार्टी और राहुल गांधी पर और अधिक
जुबानी हमले करें, ताकि कांग्रेस की जीत बिल्कुल सुनिश्चित हो जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्य में चुनाव प्रचार की बढ़ती सरगर्मी के बीच गहलोत ने मोदी पर
'झूठ बोलने' और 'झूठे वादे' करने का आरोप लगाया। राजस्थान के पूर्व
मुख्यमंत्री का कहना है कि पीएम मोदी का पर्दाफाश हो चुका है और लोग अब उनके
झांसे में नहीं आएंगे।
गहलोत ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में
कहा, "हम चाहते हैं कि वह हम पर और हमले करें। हम चाहते हैं कि वह हमारे
सम्मानित नेताओं की भर्त्सना करें। वह हम पर जितने प्रहार करेंगे, हमें
उतना ही ज्यादा लाभ मिलेगा।"
गहलोत का दावा है कि गुजरात में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करेगी।
उन्होंने
शहजाद पूनावाला के संदर्भ में कहा, "इस समय हवा कांग्रेस के पक्ष में है।
देखिए मोदीजी किस प्रकार कांग्रेस और उसके आंतरिक चुनाव पर भी हमले कर रहे
हैं। प्रधानमंत्री जैसी शख्सियत राहुल को पदोन्नत किए जाने पर हमला कर रहा
है और वह भी ऐसे व्यक्ति का नाम लेकर जो कांग्रेस सदस्य ही नहीं है।"
उन्होंने कहा कि यह साफ दिखाता है कि प्रधानमंत्री और पूरी भाजपा भयभीत है।
उन्होंने
कहा, "हार के डर से वह चुनावी एजेंडे को अपने विकास मॉडल से भटकाने के लिए
कुछ भी अनर्गल कह रहे हैं। वह कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र का मजाक उड़ा
रहे हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि भाजपा में आरएसएस ही निर्णय लेता है कि
कौन प्रधानमंत्री बनेगा, कौन राष्ट्रपति और कौन मुख्यमंत्री। और आप
कांग्रेस की बात कर रहे हैं।"
गहलोत मोदी के उन आरोपों की बात कर
रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि नेहरू सोमनाथ मंदिर के पुनर्निमाण के
पक्ष में नहीं थे और इंदिरा गांधी ने 1979 में माछू बांध बाढ़ आपदा के बाद
जब मोरबी का दौरा किया तो वहां की बदबू से बचने के लिए अपनी नाक पर रूमाल
रख लिया था।
उन्होंने कहा, "ऐसे ही कई अन्य उदाहरण है, जिनसे नई पीढ़ी अनजान है। उन्हें (भाजपा) लोगों को भ्रमित करने की आदत है।"
गहलोत ने कहा, "वह ये मुद्दे इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि वह बौखला गए हैं।
इसकी कौन परवाह करता है? वह चुनाव जीतने के लिए साजिशें रच सकते हैं, लेकिन
हमें इसकी परवाह नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें हार दिखाई दे रही है।
गुजरात के लोग हमारे साथ हैं। राहुल जी को लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल
रहा है।"
मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का करिश्मा खत्म हो गया है और उनकी चुनावी रैलियों में भी यह नजर आ रहा है।
उन्होंने
कहा, "मोदीजी ने लोगों को वायब्रैंट गुजरात के नाम पर मूर्ख बनाया है।
गुजरात के गांवों में जाकर देखिए तब आपको 'मोदी मॉडल' के विकास की सच्चाई
मालूम होगी। उनका पर्दाफाश हो गया है। उनसे समाज का कौन सा वर्ग खुश है?
किसानों से लेकर मजदूरों तक और युवाओं से लेकर व्यापारी वर्ग तक सभी नाखुश
हैं। अब गुजरात की जनता उन पर भरोसा नहीं करेगी। वे उनके झांसे में नहीं
आएंगे।"
उन्होंने कहा, "आप इसे जमीनी तौर पर भी देख सकते हैं। पहले
उनकी रैलियों में भीड़ 'मोदी, मोदी' के नारे लगाती थी। लेकिन अब क्या हो
रहा है? कुर्सियां खाली पड़ी रहती हैं। जो उनके नाम की माला जपते थे, वे
कहां गए?"
उन्होंने कहा, "अब उनका ग्राफ नीचे आ रहा है। अब लोगों को
उनके (भाजपा) झूठ का पता चल चुका है। वह केवल झूठ बोलते हैं और झूठे वादे
करते हैं। लोगों को आज भी काला धन वापस लाने, हर साल दो करोड़ नौकरियों के
सृजन और उनके बैंक खातों में 15 लाख रुपये आने के वादे याद हैं।"
गुजरात
के प्रभारी कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने
का देश की राजनीति पर सकारात्मक असर होगा और उनके नेतृत्व में युवा आगे
आएंगे।
उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा
पीढ़ी आगे आएगी। हम भी युवा थे। मैं 28 साल की उम्र में सांसद बना था और
फिर पीसीसी अध्यक्ष, महासचिव, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री बना। आज
एआईसीसी में चार महासचिव हैं, जो इंदिरा गांधी के शासनकाल में युवा थे। यह
कांग्रेस की विशेषता है कि वह नई पीढ़ी को अवसर देती है।"
गहलोत ने कहा, "राहुलजी भी ऐसा ही करेंगे। वह वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से लाभ लेंगे और युवाओं को लेकर आगे बढ़ेंगे।"
गहलोत ने भाजपा को 'कपटी' करार देते हुए कहा कि वे गांधीजी को गले लगा रहे हैं, जिनकी उन्होंने हत्या कर दी थी।
उन्होंने
कहा, "सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था और अब वे उन पर अपना
जन्मसिद्ध अधिकार जता रहे हैं। जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और अब भाजपा तक
अपनी पूरी यात्रा में लोगों द्वारा अपमानित किए जाने के बाद अब वे कांग्रेस
के नाम पर बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं।"
आईएएनएस
कादर खान से लेकर परेश रावल तक; डेविड धवन ने कैरेक्टर आर्टिस्ट को बताया अपनी फिल्मों की 'असली जान'
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने फाइनल में भारत को 2-0 से हराया
चैत्र नवरात्र - यहां दिव्य शक्ति करती है मां शारदा का शृंगार, लगता है भव्य मेला
जसपाल सिंह के तूफानी शतक से डाक्टर लूथरा इलेवन की शानदार जीत
जितेंद्र गिल और रुमित धीमान की शतकीय साझेदारी से बागवानी विभाग की जीत
5 खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर कप्तान सर्वाधिक आईपीएल मैच खेले
सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी
ICC का कड़ा एक्शन : पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को लगी फटकार, खाते में जुड़ा डिमेरिट पॉइंट
विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ करते हुए बताया क्यों ‘जवान’ के लिए कहा ‘हां’
ऑस्कर 2026: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, अकेले 6 अवॉर्ड किए अपने नाम
रिलीज से पहले ही दिखा धुरंधर 2 का धमाल, किसी ने 6 तो किसी ने बुक किए 10 टिकट
क्यों चढ़ाया जाता है शनि पूजा में सरसों का तेल और लोहा? जानिए इसके पीछे छिपा धार्मिक और ज्योतिषीय रहस्य
ऑस्कर 2026 में छाई वन बैटल आफ्टर अनदर, ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ को मिला पहला बेस्ट सिनेमैटोग्राफी खिताब
जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश ड्रामे पर तोड़ी चुप्पी, दोनों टीमों को दिखाया आइना
Why is Liquid Fund Better than Savings Account?
बिक्री में 125% उछाल के साथ छाई टाटा हैरियर, तेज़ी से बढ़ी डिमांड ने SUV सेगमेंट में मचाई हलचल
राशिफल 15 मार्च 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें ग्रहों का प्रभाव
राशिफल 14 मार्च 2026: कुछ राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
जब देश में संकट होता है तो ऐसे समय में भी कांग्रेस राजनीति करती हैः जेपी नड्डा

भारत में थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13 प्रतिशत रही

मुख्य सचिव को हटाने पर तृणमूल का राज्यसभा से वॉकआउट, रिजिजू ने कहा- यह सही नहीं
राशिफल 16 मार्च 2026: कुंभ राशि को बिजनेस में मिल सकती है अच्छी डील, तुला राशि को आर्थिक लाभ के योग
व्हाइट गाउन पहन ऑस्कर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जेवियर बार्डेम संग प्रेजेंट किया 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' अवॉर्ड
10 साल की मेहनत के बाद दंगल गर्ल ने खरीदा अपने सपनों का महल, गृहप्रवेश पर कराया 'होम टूर'
कैंसर मरीजों के लिए रैंप पर उतरे इब्राहिम अली खान, प्रतिभा रांटा और कुब्रा सैत
जब जीवन उलझा हो, तो शब्द ही जमीन देते हैं : लिसा रे
आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं
फराह खान ने 18 साल बाद 'सौ दर्द' गाने की शूटिंग की बताई खास सच्चाई
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
अक्षरा सिंह की 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर रिलीज, दहेज के लोभियों को सबक सिखाने की अनोखी गाथा
टैलेंट शो से करियर शुरू करने वाली जेसी बकले के सिर सजा ऑस्कर का ताज
भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी
तनाव और चिंता को कहें अलविदा, नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
बेली फैट से पाना है छुटकारा? उड्डियान बंध है असरदार योग क्रिया
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 16/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope