• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात व राजस्‍थान पड़ोसी राज्‍य के साथ-साथ एक दूसरे के पूरक : देवनानी

Gujarat and Rajasthan complement each other along with neighboring states: Devnani - Jaipur News in Hindi

-देवनानी की गुजरात के मुख्‍यमंत्री व स्‍पीकर से मुलाकात, गुजरात के विभिन्‍न पर्यटन स्‍थलों का किया दौरा

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को गुजरात के गांधी नगर में स्थित विधानसभा भवन में मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र भाई पटेल और स्‍पीकर शंकर भाई चौधरी से मुलाकात की। देवनानी के सम्‍मान में मुख्‍यमंत्री पटेल व स्‍पीकर चौधरी ने दोपहर भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर गुजरात मंत्री मण्‍डल के सदस्‍यगण मौजूद थे। गुजरात विधानसभा को देखा देवनानी ने -
राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी ने गुजरात विधानसभा का अवलोकन भी किया। उन्‍होंने सदन और विभिन्‍न दीर्घाओं को देखा। देवनानी ने चौधरी से विधानसभा की कार्यप्रणाली से सम्‍बन्धित विभिन्‍न विषयों, इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर, ऑनलाइन सिस्‍टम और सुरक्षा पर चर्चा की।
विधानसभा की ऑनलाइन प्रक्रिया पर चर्चा की-
देवनानी ने वन-नेशन-वन एप्‍लीकेशन के तहत गुजरात विधानसभा में संचालित 'नेवा' एप के बारे में भी चौधरी से विस्‍तृत चर्चा की। इस ऐप के तहत गुजरात विधानसभा के प्रत्‍येक विधायक की टेबल पर स्‍क्रीन लगाया गया है। देवनानी ने विधानसभा की ऑनलाइन प्रक्रिया को भी देखा।
राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी ने गुजरात विधानसभा के संचालन को देखा। प्रश्न काल के दौरान देवनानी गुजरात विधानसभा में रहे। देवनानी ने विधानसभा में राम मंदिर के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अभिनन्‍दन संकल्‍प पर चल रही बहस को सुना। देवनानी ने दो घंटे से अधिक विधानसभा की कार्यवाही को देखा।
देवनानी ने पटेल को पुस्‍तक भेंट की -
देवनानी ने मुलाकात के दौरान गुजरात के मुख्‍यमंत्री पटेल और विधानसभा अध्‍यक्ष चौधरी को 'राम फिर लौटे' पुस्‍तक की प्रति भी भेंट की। इस मौके पर राजस्‍थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव शर्मा ने गुजरात विधानसभा के सचिव से विधानसभा की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्‍तार से जानकारी ली।
पटेल और चौधरी को राजस्‍थान आने का न्‍यौता -
विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी को गुजरात विधानसभा अध्‍यक्ष चौधरी ने विधानसभा परिसर को दिखाया। विधानसभा की एक गैलेरी में महापुरूषों के तैल चित्र लगे हुए थे। चौधरी ने देवनानी को विधानसभा के बारे में जानकारी दी। देवनानी ने चौधरी का विधानसभा परिसर के अवलोकन और संचालन प्रक्रिया सहित विभिन्‍न जानकारी देने के लिए आभार जताया। देवनानी ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री पटेल और स्‍पीकर चौधरी को राजस्‍थान आने का निमंत्रण दिया।
देवनानी ने पर्यटन स्‍थलों को देखा -
देवनानी ने गुजरात के पर्यटन स्‍थलों को देखा। देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान और गुजरात पड़ोसी राज्‍य होने के साथ-साथ एक दूसरे के पूरक भी है। दोनों राज्‍यों से लोग एक दूसरे राज्‍य में लगातार पर्यटन स्‍थलों को देखने जाते रहते है। देवनानी ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की स्‍मृति में 34 बीघा क्षेत्रफल में बनाये गये पर्यटन और सेमिनार स्‍थल महात्‍मा मंदिर को भी देखा। पर्यटन स्‍थल के साथ-साथ यह कन्‍वेन्‍शन और प्रदर्शनी स्‍थल भी है। श्री देवनानी ने कहा कि इस स्‍थान को देखकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के जीवन दर्शन को समझा जा सकता है।
गुजरात में बनने वाले सिंधी म्‍यूजियम के लिए आभार जताया -

विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी को गुजरात के मुख्‍यमंत्री पटेल ने बताया कि गुजरात में सिंधी म्‍यूजियम का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। देवनानी ने सिंधी म्‍यूजियम के बनाये जाने पर प्रसन्‍नता जाहिर करते हुए पटेल को धन्‍यवाद दिया और कहा कि गुजरात सरकार का यह रचनात्‍मक प्रयास बेहद सराहनीय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gujarat and Rajasthan complement each other along with neighboring states: Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan assembly speaker, vasudev devnani, gujarat, assembly building, chief minister bhupendrabhai patel, speaker shankarbhai chaudhary\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved