• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

ग्रेटर मुम्बई की महिला जयपुर नगर निगम मुख्यालय का किया दौरा

जयपुर। ग्रेटर मुम्बई नगर निगम की महिला एवं बाल कल्याण समिति की 19 पार्षदों सहित कुल 23 सदस्यों के प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम मुख्यालय का दौरा किया तथा महापौर मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जयपुर नगर निगम की ओर से महिला कल्याण के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने जयपुर नगर निगम की और से महिला उत्थान के लिये किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुये इनमें से मुख्य कार्यो को ग्रेटर मुम्बई नगर निगम में लागू करवाने के प्रयास करने की बात कही।

महापौर मनोज भारद्वाज तथा महिला उत्थान समिति की चैयरमेन कुसुम यादव एवं समिति की सचिव तथा उपायुक्त स्वास्थ्य द्वितीय शिप्रा शर्मा की ओर से जयपुर नगर निगम में महिला उत्थान के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। ग्रेटर मुम्बई नगर निगम की महिला एवं बाल कल्याण समिति को इस बाबत् महिला उत्थान समिति की सचिव तथा उपायुक्त स्वास्थ्य द्वितीय शिप्रा शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी श्रीचन्द के द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें महिलाओं के लिये स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास सम्बन्धित चलाये जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने एवं उनके कौशल उन्नयन हेतु दक्षता प्रशिक्षण के बारे में बताया गया। वहीं महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर उनकी दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। इसी प्रकार बाल कल्याण के लिये पालनहार योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार आस्था कार्ड के बारे में भी जानकारी दी गई। उक्त सभी योजानाओं को ग्रेटर मुम्बई नगर निगम की महिला एवं बाल कल्याण समिति की सदस्यों द्वारा सराहना की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Mumbai Municipal Corporation Women visited Jaipur Municipal Corporation Headquarters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: reater mumbai municipal corporation, women and child welfare committee, jaipur municipal corporation, headquarters visit, mayor manoj bhardwaj, jaipur news, जयपुर नगर निगम, मुख्यालय का दौरा, महापौर मनोज भारद्वाज, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved