• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैलाश मानसरोवर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Grand Religious Program Held at Kailash Mansarovar Temple - Jaipur News in Hindi

मानसरोवर, जयपुर | Apna Banglow Society के अंतर्गत स्थित कैलाश मानसरोवर मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने शामिल होकर प्रभु श्रीराम की महिमा का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा। सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरांत शाम को पोषबड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोजन वितरित किया गया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करते रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। समिति के अनुसार, भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज की सहभागिता से जारी रहेंगे।
गौरतलब है कि कैलाश मानसरोवर मंदिर का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है, जिसके लिए समाज का निरंतर सहयोग मिल रहा है। समाजजन कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand Religious Program Held at Kailash Mansarovar Temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand religious, program, kailash mansarovar temple, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved