जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह से सोमवार को यहां राजभवन
में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने मुलाकात
की। दल में तीन महिलाएं और सात पुरूष सहित दस अधिकारी शामिल थे। राज्यपाल
ने अधिकारियाें से परिचय लिया और उनको दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में
पूछा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल सिंह ने प्रशिक्षु
अधिकारियों को अच्छे इंसान बनकर कार्य करने और गरिमा को बनाये रखने के लिए
कहा। सिंह ने कहा कि अधिकारियों को समय का पाबंद होना जरूरी है।
उन्होंने कहा सकारात्मक दृष्टि से कार्य करें। प्रगति निरन्तर होती रहेगी।
राज्यपाल ने कहा कि संवेदनशीलता के साथ राजकीय कार्य करें। सिंह का
मानना था कि महिलाएं अधिक संवेदनशीलता के कारण ही बेहतर अधिकारी साबित होती
है।
इस मौके पर हरिशचन्द्र माथुर लोक
प्रशासन संस्थान की महानिदेशक गुरजीत कौर, राज्यपाल के सचिव
देबाशीष पृष्टी, राज्यपाल के विशेषाधिकारी डॉ. अजय शंकर पाण्डेय व विशिष्ट
सचिव राजेश कुमार गुप्ता मौजूद थे।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Daily Horoscope