जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतन्त्र दिवस पर बुधवार को
राजभवन में संविधान पार्क एवं अन्य कार्यों के निर्माण का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं
विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को र्आकिटेक्ट अनूप बरतरिया ने संविधान
पार्क के प्रस्तावित स्वरूप के बारे में जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर
विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे संविधान पार्क में चरखा कातते
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वह प्रतिमा विशेष आकर्षण के रूप में
प्रदर्शित की जाएगी, जिसने आजादी के आंदोलन में चरखे के जरिए स्वेदशी के
आदर्श को जीवंत किया था। एक अन्य वीथी में महाराणा प्रताप और उनके घोड़े
चेतक की मूर्ति प्रदर्शित की जाएगी। राष्टि्रयता महात्मा गांधी और भारत
गौरव स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमाएं भी कलाकारों द्वारा निर्मित कर यहां
लगाई जाएगी। भारतीय संविधान और उससे जुड़े ऎतिहासिक घटनाक्रम की याद दिलाने
के लिए 45 शिल्प संविधान पार्क में प्रदर्शित किए जाएंगे। एक विशाल तिरंगा
स्तंभ भी स्थापित किया जाएगा।
संविधान समिति के
गठन, संविधान के निर्माण और इसे लागू किए जाने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण
ऎतिहासिक घटनाक्रम और संसद में इस सम्बन्ध में हुई कार्यवाही को भी चित्रों
एवं मूर्ति शिल्प के जरिए संविधान पार्क में जीवंत किया जाएगा। संविधान के
22 भागों के बारे में जानकारी भी यहां रोचक तरीके से प्रस्तुत की जाएगी।
सुशील मोदी ने लालू परिवार से पूछे 5 सवाल, 'कहां से आए 141 भूखंड, 30 से ज्यादा फ्लैट'
युवा कांग्रेस ने भारत जोड़ो अभियान का आगाज किया
पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में आठ रुपये और डीजल में छह रुपये प्रति लीटर की कटौती
Daily Horoscope