जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह से सोमवार को यहां राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने मुलाकात की। दल में आठ महिलाएं और चौदह पुरूष सहित बाईस अधिकारी शामिल थे। राज्यपाल ने अधिकारियाें से परिचय लिया और उनको दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में पूछा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि वर्दी की पवित्रता को बनाये रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। राज्यपाल ने कहा कि आप सभी युवा है। जन भावना के अनुसार ईमानदारी से कार्य करना। उन्हाेंने कहा कि लोगों के विश्वास पर खरे उतरने तथा किसी बेगुनाह को सजा नही मिले, ऎसे प्रयास करने की आवश्यकता है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope