जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह पूर्णतः स्वस्थ हैं। सिंह अभी दिल्ली में हैैं। वे मंगलवार 6 मार्च को दिल्ली से अलीगढ़ जायेंगे। अलीगढ़ में 7 मार्च को सिंह की पोती पूर्णिमा सिंह का विवाह समारोह है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल सिंह को बदलते मौसम के प्रभाव से सामान्य सर्दी-जुकाम होने पर सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर द्वारा जाँच रिपार्ट में स्वाइन फ्लू पाॅजीटिव बताये जाने पर अपोलो अस्पताल, दिल्ली में पुनः जाँच कराई गई, जहाँ सिंह को स्वाइन फ्लू नहीं पाया गया।
राज्यपाल को स्वाइन फ्लू पर सवाल- SMS में पॉजिटिव, दिल्ली में नेगेटिव हुई रिपोर्ट
राज्यपाल सिंह की नियमित स्वास्थ्य जाँच व उपचार का परामर्श अपोलो अस्पताल से लिया जाता है। राज्यपाल सचिवालय ने एस.एम.एस. अस्पताल, जयपुर द्वारा दी गई जाँच रिपार्ट को गम्भीरता से लिया है एवं ऐसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी उच्चस्तरीय जाँच कराये जाने हेतु राज्य सरकार से आग्रह किया गया है। जाँच के बाद अपोलो अस्पताल ने राज्यपाल कल्याण सिंह को घर जाने की अनुमति दे दी है।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
मुख्तार की मौत के बाद अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल'
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope