जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जैसलमेर यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय सेना के वार म्यूजियम का अवलोकन किया और सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने सैनिकों को अपनी ओर से मिठाई वितरित की और नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल को आर्मी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और ब्रिगेडियर द्वारा आर्मी की कैप पहनाई गई। राज्यपाल ने जवानों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और हालचाल जाने। राज्यपाल ने सैनिकों के मूल निवास स्थान, प्रदेश और कामकाज के बारे में पूछा। आत्मीयता के साथ बातचीत कर राज्यपाल मिश्र ने जवानों का दिल जीत लिया।
जम्मू-कश्मीर सुरंग हादसा, मलबे से 10 मजदूरों के शव बरामद
दिल्ली में परिवार के 3 लोग घर में मृत पाए गए, आत्महत्या का अंदेशा
आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया
Daily Horoscope