• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल ने दिए कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाली गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

Governor gave instructions for effective implementation of activities to encourage artists - Jaipur News in Hindi

जयपुर । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की विशेष बैठक सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मिश्र ने केन्द्र के अंतर्गत कला मर्मज्ञों को जोड़ने, केन्द्र से कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाली गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने जनजाति क्षेत्रों से जुड़े पारम्परिक कलाकारों, ग्रामीण हस्तशिल्प एवं दस्तकारी को प्रोत्साहन देते हुए कला क्षेत्र और कलाकारों की आजीविका के अवसर बढ़ाने का भी आह्वान किया।

बैठक में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने सांस्कृतिक केन्द्र की गवर्निंग बॉडी, कार्यकारी परिषद, वित्त समिति, कार्यक्रम समिति आदि के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर सदस्यों की नियुक्ति और किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्दराम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor gave instructions for effective implementation of activities to encourage artists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor gave instructions, for effective implementation, of activities, to encourage artists, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved