• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल ने नई दिल्ली में इण्डिया सीएसआर एण्ड ईएसजी समिट 2024 में भाग लिया

Governor attended the India CSR ESG Summit 2024 in New Delhi - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कॉर्पोरेट जगत सामाजिक दायित्व समझते हुए राष्ट्र के सतत विकास के संवाहक बनें। उन्होंने कहा कि समाज से जितना लाभ लिया जाए, उसे नैतिक मूल्य रखते हुए सभी लौटाएं भी ताकि सामाजिक समरसता और संतुलन बना रहे।

बागडे नई दिल्ली में आयोजित "इण्डिया सीएसआर एण्ड ईएसजी समिट 2024' में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि "विकसित भारत 2047' का लक्ष्य देश को आर्थिक महाशक्ति ही नहीं बनाना है बल्कि राष्ट्र को सामाजिक रूप में भी सशक्त कर सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने औद्योगिक संगठनों, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के अंतर्गत समाज में सभी क्षेत्रों में विकास और अच्छी कार्यदिशाओं के साथ खुशहाली बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने सीएसआर के तहत प्राकृतिक खेती में भी सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को देशी बीज, रसायन रहित खेती के लिए प्रशिक्षण और कम पानी में अधिक पैदावार के लिए प्रशिक्षण दिए जाने पर भी सीएसआर के तहत कार्य हो।
इससे पहले राज्यपाल बागडे ने इंडिया सीएसआर आउटलुक रिपोर्ट 2024 का लोकार्पण और वहीं आयोजित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor attended the India CSR ESG Summit 2024 in New Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india csr andesg summit 2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved