जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह और सीएम राजे ने गांधी जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने गांधी जयन्ती के मौके पर अपने
संदेश में कहा है कि ‘‘महात्मा गांधी ने न्याय, करूणा, प्रेम, सत्य और
अहिंसा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। हमे गांधी जी के आदर्शो को जीवन में
उतार कर ऐसे भारत के निर्माण में भागीदारी निभानी है, जो समाज के सभी
वर्गों को साथ लेकर चले।‘‘ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (02 अक्टूबर, 2018) और विश्व अहिंसा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजे ने अपने संदेश में कहा कि बापू ने हमें सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और समरसता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि बापू का जीवन-दर्शन सदियों तक मानव जाति का पथ आलोकित करता रहेगा और उनके सिद्धांत तथा आदर्श हमें मुश्किल समय में राह दिखाते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे महात्मा गांधी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतार कर प्रदेश में अमन, चैन और सद्भाव बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं ताकि प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
धमकी देने वाली कॉल के संबंध में दूरसंचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Daily Horoscope