• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूरे राजस्थान में युवाओं की उद्यमिता स्किल बढ़ाने को लेकर सरकार गंभीर: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

Government serious about enhancing entrepreneurship skills of youth across Rajasthan: Colonel Rajyavardhan Rathore - Jaipur News in Hindi

विधानसभा संवाददाता। जयपुर राज्य विधानसभा में सोमवार को एक सवाल के पूरक प्रश्न के तहत पोकरण विधानसभा क्षेत्र में टेराकोटा कार्य को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यम एवं रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पूरे राजस्थान में युवाओं की स्किलिंग को लेकर विशेष काम किया जाएगा। स्पेशलाइज्ड किसी जिले में अगर ऐसा कोई सुझाव आता है किसी विशेष स्किल के बारे में तो निश्चित रूप से उसे देखा जाएगा। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि सरकार इस बारे में अच्छा काम कर रही है वर्ष 2022 और 2024 में 60 हजार युवा ट्रेंड हुए हैं और 2024 और 2026 में यह संख्या बढ़कर एक लाख से पार हो चुकी है। हमारी कोशिश रहेगी कि आगे इसे और बढ़ाएं।
उन्होंने सवाल के जवाब में सदन को बताया कि हमने साल 2026 में उद्योग विभाग में एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी गैप को स्टडी करेगी कि हमें स्किलिंग को कहां लेकर जाना है? कहां और क्या समस्या आ रही है? राजस्थान के सभी जिलों सहित सीमावर्ती जिलों में विभाग ट्रेनिंग करा पाएं उस पर सरकार का पूरा ध्यान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government serious about enhancing entrepreneurship skills of youth across Rajasthan: Colonel Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: colonel rajyavardhan rathore, rajasthan assembly, pokhran terracotta, youth skilling, entrepreneurship, industry ministry, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved