• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साढ़े चार साल सोती रही सरकार, चुनाव नजदीक देखकर मुफ्त घोषणाओं के नाम पर गुमराह करने लगे : राज्यवर्धन सिंह राठौड़

Government kept sleeping for four and a half years, seeing elections approaching, started misleading in the name of free announcements: Rajyavardhan Singh Rathore - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय पदाधिकारियों ने जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीडिया बैठक को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद सुधाशुं त्रिवेदी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, शहजाद पूनावाला, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक श्रीकांत शर्मा और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट गोपाल लाखेड़ा ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को चुनाव की तैयारियों के संबंध में आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश मंत्री पिकेंश पोरवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोषल मीडिया संयोजक हीरेन्द्र कौशिक और आईटी संयोजक धनराज सोलंकी मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी पैरामीटर को पार कर दिया है। प्रदेष में पांच साल तक कुर्सी की लड़ाई चलती रही और जनता पिसती रही। उसके बावजूद मुख्यमंत्री अषोक गहलोत कहते हैं कि मैं तो मुख्यमंत्री पद को छोड़ना चाहता हूं, लेकिन कुर्सी मुझे छोड़ती ही नहीं। सारा देष देख रहा था कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए सारी कांग्रेस पार्टी गहलोत को मना रही थी, लेकिन गहलोत कुर्सी से चिपके हुए थे। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखा़ड़ फेंकना है। कांगेस सरकार की नीति है तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और सरकारी महकमों में लूट मचाना। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड रही है, महिलाओं पर प्रदेश में लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुशासन और गरीब कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। हर काम के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी कोई वादा करते हैं, उसे निभाते है, लेकिन प्रदेश की गहलोत सरकार वादाखिलाफी में नम्बर वन है। आज देश में ट्रेंड चल रहा है मोदी मतलब काम होने की गारंटी। कांग्रेस सरकार सिर्फ चुनावी रेवड़िया बांटने का काम करती है, उन्हे प्रदेश के लोगों से कोई मतलब नहीं है। युवा, किसान और महिला इस सरकार में सबसे ज्यादा परेशान हुए है। राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों से आज प्रदेष पूरी तरह षर्मसार है। कांग्रेस सरकार चुनाव नजदीक आते देखकर मुफ्त की घोषणाओं के नाम पर सरकारी खजाने को लुटा रही है। आज प्रदेष पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साढ़े चार साल तक प्रदेष में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये और जब चुनाव आए तो वोटबैंक की चिंता सताने लगी और लगे मुफ्त की घोषणाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने। प्रदेष की जनता इन आडंबरो में नहीं आने वाली।
राष्ट्रीय प्रवक्ता षहजाद पूनावाला ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में आज कानून व्यवस्था के हालात बदतर हो चुके हैं। पीपलखूंट में दो बच्चियों ने छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पेपर लीक से युवा पेरषान है और पेपर लीक करने वाले सरकार के ही नुमाइंदे हैं, बाबूलाल कटारा खुलेआम कहते हैं कि इतने करोड़ देकर नियुक्ति पाई है। गोपाल केसावत के मामले में भी यही हुआ अधिषाषी अधिकारी की नौकरी को ही बेच दिया गया। राजस्थान में करौली, छबड़ा और भीलवाड़ा में हिंदु त्यौहारों पर सांप्रदायिक दंगो को रोकने में सरकार नाकाम साबित होती है। मुफ्त घोषणाओं के नाम पर प्रदेष की जनता को मूर्ख बनाने के अलावा गहलोत सरकार ने प्रदेष को आर्थिक कंगाल बना दिया।
पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एंव विधायक श्रीकांत षर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन राजस्थान में कांग्रेस एकदम बैकफुट पर है। कांग्रेस है समस्या, भाजपा है समाधान कमल का फूल है, हर चीज की गारंटी। कांग्रेस के पास चुनाव में जाने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में वो ऐतिहासिक काम करके दिखाया है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी, आज हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम करके दिखाया है। आयुष्मान भारत, राषन कार्ड, पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, षौचालय निर्माण, किसान सम्मान निधि और कितनी ही ऐसी योेजनाएं हैं जिसके माध्यम से आम आदमी का जीवन सरल बनाया है। हम चुनावों में गांव-गांव जाकर चौपाल लगाएंगे और ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक, विधानसभा, जिला और संभाग हर स्तर पर कांग्रेस सरकार की नाकामी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देष में जनकल्याण के कार्यों और आर्थिक प्रगति में देष को विष्व में पहचान दिलाई है। जी-20 सम्मेलन के माध्यम से देष ने अपने पुष मॉडल को स्थापित किया है। कोरोना के समय हमने अफ्रीका के 48 देषों में वैक्सीन सप्लाई का काम किया और पूरी दुनिया ने महामारी के समय भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देखा। पीएम मोदी ने देष में भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिषा में काफी अहम काम किए हैं। जहां पहले सरकारी पैसे की लीकेज हुआ करती थी उन्होने ईको सिस्टम डवलप करके इस लीकेज को रोका है।
बैठक के समापन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद सुधाषुं त्रिवेदी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विधायक श्रीकांत षर्मा, राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट गोपाल लाखेड़ा, प्रदेष मीडिया संयोजक प्रमोद वषिष्ठ और प्रदेष मंत्री पिकेंष पोरवाल ने भाजपा के मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों के बारे में दिषा-निर्देष दिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government kept sleeping for four and a half years, seeing elections approaching, started misleading in the name of free announcements: Rajyavardhan Singh Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, upcoming assembly elections, bjp, national spokesperson, mp, sudhashun trivedi, national media co-convenor, sanjay mayukh, gopal krishna aggarwal, shahzad poonawala, rajyavardhan singh rathore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved