• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधि छात्रों के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका : 11 दिसम्बर तक राजकॉप सिटीजन ऐप से करें आवेदन

Golden Opportunity for Law Students: Internship at Rajasthan Police Headquarters - Jaipur News in Hindi

° 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा अवैतनिक इंटर्नशिप कार्यक्रम; विधि स्नातक, स्नातकोत्तर छात्र और शोधार्थी कर सकेंगे आवेदन जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय की अपराध शाखा की ओर से विधि विश्वविद्यालयों एवं विधि महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अवैतनिक इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्यक्रम के लिए पात्र विद्यार्थी 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत 1 जनवरी 2027 से होगी। उप महानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा श्री दीपक भार्गव ने बताया कि विधि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत वे छात्र-छात्राएं और शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करते हैं।
राजकोप सिटीजन ऐप के माध्यम से होंगे आवेदन
इंटर्नशिप के लिए आवेदन राजकोप सिटीजन ऐप के माध्यम से किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन करने से पहले विज्ञप्ति में दी गई शर्तों एवं दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।
विभिन्न विधि संस्थानों को भेजा गया पत्र
इस संबंध में अपराध शाखा की ओर से राजस्थान लॉ यूनिवर्सिटी फाइव ईयर कॉलेज, जयपुर; राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर; सुबोध लॉ महाविद्यालय, जयपुर; वनस्थली विद्यापीठ, निवाई (टोंक); एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर; सेंट विल्फ्रेड कॉलेज ऑफ लॉ, जयपुर; कनोडिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर वीमेन, जयपुर; मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर तथा सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे सहित विभिन्न विधि शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर पात्र विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की जानकारी देने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Golden Opportunity for Law Students: Internship at Rajasthan Police Headquarters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: golden opportunity, law students, internship, rajasthan police, headquarters, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved