• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य में चले रहे अनधिकृत केबल ऑपरेटरों पर होगी कार्रवाई

going on Action on unauthorized cable operators in rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य में बिना लाइसेंस एवं अनाधिकृत रूप से चैनल चला रहे केबल ऑपरेटरों के विरूद्ध केबल टेलीविजन नेटवर्कस (रेगुलेशन) एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां शासन सचिवलाय में स्टेट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं स्टेट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में जागरूकता लाने हेतु MSOs/LCOs द्वारा विज्ञापन का प्रसारण पर्याप्त रूप से किया जा रहा है या नहीं इस संबंध में रिपोर्ट भिजवाये जाने के निर्देश दिये गये है।
अतिरिक्त नोडल अधिकारी को प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एडवाईजरी 25 अप्रेल 2017 के अनुसार अपने क्षेत्रों में MSOs/LCOs के कन्ट्रोल रूम का नियमित निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट भिजवाने के भी निर्देश दिये गये है।
बैठक में जिन MSOs के स्तर पर MIS सॉफ्टवेयर में सेट टॉप बाक्स सीडिंग डाटा सही रूप से अपडेट नहीं किया जा रहा है, उनसे सही डाटा अपडेट करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। जिससे कि करापवन्चन की प्रभावी रोकथाम की जा सके।
बैठक में एक अप्रेल 2017 के बाद जो MSOs/LCOs (Multiple System Operators)/(Local Cable Operators) एनालॉग सिग्नल एवं चैनल बिना लाइसेंस एवं अनाधिकृत चला रहे है, उनके विरूद्ध केबल टेलीविजन नेटवक्र्स (रेगुलेशन) एक्ट 1995 एवं नियम 1994 के अन्र्तगत कार्यवाही प्रभावी की रिपोर्ट प्रत्येक माह भिजवाने के लिए सक्षम अधिकारी को पाबन्द करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अपराध श्री गोविन्द गुप्ता, राजस्व विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री पी.एस. बिश्नोई, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री ललित कुमार, सहायक परियोजना निदेशक बेसिल श्री अशोक सुन्दरानी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-going on Action on unauthorized cable operators in rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: going on action on unauthorized cable operators, rajasthan cable operators, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved