जयपुर। राजस्थान में इन दिनों विज्ञापनों और सरकारी तकरीरों का मौसम शबाब पर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंचों से जब सुशासन, युवाओं के स्वर्णिम भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के दावे गूंजते हैं, तो ऐसा लगता है मानो सूबे के हर नौजवान के मुकद्दर का ताला खुल चुका है। सरकार का प्रचार तंत्र यह साबित करने में पूरी ताकत झोंक देता है कि अब न पेपर लीक का डर है, न तारीखों का अंतहीन फेर। मगर इन सरकारी दावों की चमचमाती होर्डिंग्स के ठीक पीछे का सच देखना हो, तो आपको उन 125 नौजवानों के चेहरे देखने होंगे, जो पिछले एक साल से 'सहायक कृषि अधिकारी' (AAO) बनने की आस में अपनी जवानी के सबसे कीमती दिन दफ्तरों के चक्कर काटते हुए गंवा रहे हैं।
दावों और हकीकत के बीच की यह खाई कितनी चौड़ी और अमानवीय है, इसका सटीक दस्तावेज है—सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2024।
तारीखों के आईने में इस व्यवस्था की संवेदनहीनता को तौलिए। परीक्षा का आयोजन हुआ था 12 और 13 अक्टूबर 2025 को। कैलेंडर के पन्ने पलटते-पलटते अब पूरा एक साल बीतने को आ गया है। महज 125 पदों की एक अदद भर्ती, जिस पर न कोई कानूनी पेंच फंसा है, न ही अदालत की किसी चौखट से कोई स्थगनादेश (Stay) जारी हुआ है। यानी रास्ता पूरी तरह साफ और खुला था। लेकिन जब नीयत में तत्परता न हो, तो साफ सड़कें भी दलदल में तब्दील हो जाती हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी पुरानी रिवायत को निभाते हुए प्रोविजनल परिणाम जारी करने में महीनों की सुस्ती ओढ़ ली। जैसे-तैसे जब मामला आगे बढ़ा, तो फाइल कृषि विभाग की ठंडी अलमारियों में जाकर अटक गई। विडंबना की पराकाष्ठा देखिए—विभाग ने नौजवानों को आदेश दिया कि वे महज 3 दिन के भीतर अपने तमाम दस्तावेज जमा करवाएं। बेरोजगार लड़के-लड़कियां दूर-दराज के गांवों से भागे-भागे पहुंचे, जेब का आखिरी पैसा खर्च कर फाइलें जमा कराईं। मगर जिस विभाग ने अभ्यर्थियों को 3 दिन की मोहलत दी थी, वह खुद पिछले 4 महीनों में उन 125 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच तक पूरी नहीं कर पाया है।
चार महीने में 125 फाइलों की जांच न हो पाना—यह प्रशासनिक अक्षमता है या युवाओं के धैर्य का क्रूर इम्तिहान?
गांधी जयंती और बड़े जलसों पर किसानों और गांवों की तकदीर बदलने के भाषण खूब दिए जाते हैं। कृषि मंत्री भी समय-समय पर अपने विभागों की पीठ थपथपाते नजर आते हैं। मगर सवाल यह है कि खेतों तक वैज्ञानिक तकनीक और सरकारी योजनाएं पहुंचाने वाले 'सहायक कृषि अधिकारी' जब सिस्टम की लालफीताशाही की भेंट चढ़ जाएंगे, तो खेती का कायाकल्प कौन करेगा? क्या 125 युवाओं का अंतिम परिणाम जारी करने के लिए भी किसी बड़े जनांदोलन, लाठीचार्ज या चुनावी मजबूरी का इंतजार किया जाएगा?
एक साल का यह अंतहीन इंतजार केवल उन 125 अभ्यर्थियों का नहीं है, यह उन 125 परिवारों की उम्मीदों का टूटना है, जिन्होंने अपने खेत गिरवी रखकर या पेट काटकर अपने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाया था। वे आज भी हर सुबह आरपीएससी और कृषि विभाग की वेबसाइट पर 'फाइनल रिजल्ट' का लिंक तलाशते हैं और शाम को मायूसी के अंधेरे में डूब जाते हैं।
सत्ता के गलियारों में बैठे नीति-नियंताओं को यह समझना होगा कि भाषणों से बेरोजगारी का दर्द कम नहीं होता। अगर मुख्यमंत्री वास्तव में 'संकल्प पत्र' और युवाओं के सम्मान की बात करते हैं, तो उन्हें कृषि विभाग और RPSC के अफसरों से सीधे जवाब तलब करना चाहिए। महज 125 पदों की फाइल को ठंडे बस्ते से निकालकर अगर यह सरकार अंतिम परिणाम जारी नहीं करवा सकती, तो फिर सुशासन के तमाम दावे महज कागजी जुमले बनकर रह जाते हैं।
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
'बिग बॉस 19' में लोगों की साइकोलॉजी समझना था सबसे बड़ा चैलेंज : फरहाना भट्ट
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, पार्टनर लेखा वॉशिंगटन का रिएक्शन आया सामने
8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की हिरासत पर संगठनों ने उठाए सवाल, तत्काल रिहाई की मांग

'आपकी दीदी आपके साथ खड़ी है': दिपके की हिरासत पर ममता बनर्जी का दिल्ली पुलिस पर हमला
आज का राशिफल: मिथुन को धन लाभ के संकेत, मकर और कुंभ रहें सतर्क
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope