• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्विज में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर राजस्थान को जानें और विकसित राजस्थान-2047 विजन के सहभागी बनें : भजनलाल शर्मा

Get to Know Rajasthan by Participating in Large Numbers in the Quiz, and Become Partners in the Developed Rajasthan-2047 Vision: Bhajanlal Sharma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के ऊर्जावान युवाओं और जागरूक नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा है कि वे राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, कला और संस्कृति से रूबरू होने के लिए ‘राजस्थान को जानें’ क्विज में अधिकाधिक संख्या में भाग लें। साथ ही, ‘विकसित राजस्थान-2047’ के विजन के प्रतिभागी बनें। शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया हैण्डल एक्स पर जानकारी पोस्ट करते हुए इस विशेष प्रश्नोत्तरी की शुरूआत की है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, आरकेसीएल एवं शिक्षा विभाग की सहभागिता से इस विशेष क्विज को तैयार किया गया है। इसमें ‘राजस्थान को जानें’ और ‘विकसित राजस्थान-2047’ के नाम से 2 सेक्शन बनाए गए हैं। ‘राजस्थान को जानें’ सेक्शन में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, भौगोलिक परिदृश्य, महापुरुषों के जीवन व त्याग, राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, खेल प्रतिभाओं, विशेष पुरस्कारों सहित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए हैं। साथ ही, ‘विकसित राजस्थान-2047’ सेक्शन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक उत्थान, स्थानीय सरकार, शिक्षा, जल प्रबंधन, उद्योग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सहित प्रदेश को सुदृढ़ और विकसित बनाने के विजन से संबंधित प्रश्न संधारित किए गए हैं। प्रदेश के नागरिक और युवाओं को 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाली इस क्विज में भाग लेने के लिए quiz.rkcl.in पर क्लिक कर मोबाइल नम्बर व ओटीपी से रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात क्विज शुरू होगी। प्रत्येक क्विज में 15 मिनट में 25 प्रश्न हल करने होंगे। क्विज के पश्चात उसे रिव्यू भी किया जा सकेगा। क्विज पूर्ण करने पर प्रतिभागियों द्वारा राजस्थान सरकार एवं राजस्थान नॉलेज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) की ओर से डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया जा सकेगा। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह अनूठी पहल की गई है, जिसमें युवाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Get to Know Rajasthan by Participating in Large Numbers in the Quiz, and Become Partners in the Developed Rajasthan-2047 Vision: Bhajanlal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan day, quiz, rajsthan ko jaane, viksit rajasthan-2047, youth participation, rkcl, digital certificate, culture, history, development vision, government initiative, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved