• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम में नही हुई साधारण सभा की बैठक, बीजेपी-कांग्रेसी पार्षदों में रोष

General meeting of municipal corporation did not take place, anger in BJP-Congress councilors - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर नगर निगम में इन दिनों पार्षदों और महापौर के बीच घमासान मचा हुआ है। कारण भी साफ है। सात महीने बीत चुके हैं बावजूद इसके अभी तक निगम में साधारण सभा की बैठक आयोजित नही हो पााई है। ऐसे में निगम में बीजेपी समेत कांग्रेस के सभी पार्षद महापौर से नाराज नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि 60 दिन के भीतर नगर निगम में साधारण सभा की बैठक बुलाना अनिवार्य हैं, ताकि जनहित के मुददो को सभा में रखा जा सके और उन्हें पूरा किया जा सके। लेकिन साधारण सभा की बैठक को लेकर महापौर अषोक लाहोटी के कान में जूं तक नही रैंग रही है। यहां तक की साधारण सभा की बैठक नही होने को लेकर निग के कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने महापौर अशोक लाहोटी को कठघरे में खडा करते हुए जमकर आरोप लगाए हैं। पार्षदों का आरोप है कि महापौर जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। आपको बता दें कि आखिरी बार साधारण सभा की बैठक 9 फरवरी को हुई थी। उसके बाद से अभी तक कोई बैठक नही हुई है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर मेयर अशोक लाहोटी ने दलील दी है कि समितियों के गठन ना होने और दूसरे मुद्दों की वजह से बैठक नहीं हो पाई। ऐसे में उन्होंने जल्द साधारण सभा की बैठक होने की बात कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-General meeting of municipal corporation did not take place, anger in BJP-Congress councilors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: general meeting of municipal corporation did not take place, anger in bjp-congress councilors, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved