जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने प्रेसवार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज अशोक गहलोत के बयान से स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस किसान विरोधी है। अशोक गहलोत 13 लाख किसानों को बिल रहित बिजली का विरोध कर रहे है। यही नहीं उन्हें यह भी ऐतराज है कि भाजपा ने किसानों का कर्जा क्यों माफ किया? ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा सदैव किसान हितैषी है और उनके विकास को लेकर निरन्तर कार्य करती रहती है। गहलोत बार-बार किसानों की आत्महत्या की बात करके उनका अपमान कर रहे है। गहलोत को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पायलट अपने साथ कहीं लेकर नहीं जाते है तो वह अखबार में छपने और टी.वी. में दिखने के लिए उल्टे-सीधे और मनगढ़ंत आरोप लगाते रहते है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के अन्तिम वर्ष में जिस तरह की लूट मचाई थी, उसकी जनता में आज भी चर्चा है। इनमें खनन, बजरी और राॅबर्ट वाड्रा मामला आज भी सुर्खियों में है।
उन्होंने कहा कि राॅबर्ट वाड्रा ने राजस्थान में जिस तरह से जमीनों को लूटने का काम किया था, वह जाँच के बाद सही प्रमाणित हुआ और जोधपुर में जिस तरीके का बन्दर बाँट का खेल चला शायद उसे अशोक गहलोत भूल चुके हो, लेकिन प्रदेश की जनता नहीं भूली।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope