• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गहलोत ने कहा, शराब के शौकीन ही उठा सकते हैं यह कदम, माहेश्वरी ने दिया जवाब

Gehlot said, What is the cess on the cows on the liquor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में गौशालाओं के उत्थान के लिए शराब पर सेस क्या लगा, राजनीति भी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में सवाल पूछे जाने पर यह कह दिया है कि शराब के शौकीन ही ऐसा कदम उठा सकते हैं। वहीं गहलोत के आरोप पर पलटवार करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का कहना है कि राज्य सरकार रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कदम उठा सकती है वहीं रेवेन्यू से जो कार्य किए जा रहे हैं उनका उद्देश्य अगर अच्छा है, तो क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ जनता को भ्रमित करने का कार्य करते हैं। बजरी खनन पर भी आरोप-प्रत्यारोप पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह भी आरोप लगा डाला कि एक बड़े बजरी खनन माफिया से राज्य सरकार मिली हुई है, इसके चलते सुप्रीम कोर्ट में पैरवी सही ढंग से नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की लापरवाही के चलते पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से रोजाना अवैध खनन हो रहा है और बजरी को चार गुना कीमत पर बेचा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरी खनन पर रोक के चलते लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। प्रदेश में सभी निर्माण कार्य ठप हो गए हैं और सरकारी प्रोजेक्ट के लिए भी बजरी नहीं है, वह भी बंद पड़े हैं। वहीं गहलोत के इन आरोप पर उच्च शिक्षा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के वक्त ही बजरी खनन माफिया पनपा था, वसुंधरा सरकार तो अवैध खनन के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gehlot said, What is the cess on the cows on the liquor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former chief minister ashok gehlot, higher education minister kiran maheshwari, rajasthan chunav, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved