• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गहलोत की मजबूरी, खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करना - पिंकेश पोरवाल

Gehlot compulsion, declaring himself the Chief Ministerial candidate - Pinkesh Porwal - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश पोरवाल ने अशोक गहलोत की बयानबाजी पर प्रहार करते हुए कहा कि आये दिन भाजपा के आन्तरिक लोकतन्त्र पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस की असलियत आज उजागर हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेसियों के बूथ सम्मेलनों में जूते-चप्पल चल रहे है, वहीं गहलोत ने सी.पी. जोशी को कई राज्यों के प्रभार से और पार्टी की जिम्मेदारी से मुक्त करके बीच चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। पोरवाल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अब सचिन पायलट का नम्बर है। यही हाल रहा तो सचिन पायलट को खुद के टिकट के लिए गहलोत के सामने लाईन में खड़ा होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा के बिना ही गहलोत ने आज अप्रत्यक्ष रूप से अपने आपको राजस्थान प्रदेश से कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ये कांग्रेसी वो लोग है जो पद लोलुप होकर सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है।
पिंकेश ने कहा कि भाजपा पर उँगली उठाने वाले जरा अपने घर में झाँक कर देख ले कि आज उनके हालात क्या है ? वो दिन दूर नहीं, जब ये तीनों काँग्रेस में एक साथ बैठेंगे तो उस बैठक की हालत काँग्रेस के बूथ सम्मेलनों ‘‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’’ पर उत्पन्न हुई स्थिति जैसी होगी। भाजपा नेशन फर्स्ट, पार्टी सैकण्ड एवं इन्ड्यूजूअल लास्ट को अपना ध्येय मानती है। जबकि काँग्रेसियों के लिए परिवार एवं व्यक्तिवाद ही एक मात्र ध्येय है, उनका राष्ट्र एवं जनता से कोई मतलब नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gehlot compulsion, declaring himself the Chief Ministerial candidate - Pinkesh Porwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok gehlot, pinkesh porwal, sachin pilot, rajasthan chunav-2018 rajasthan vidhansahba chunav-2018, rajasthan bjp, jaipur bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved