जयपुर। भगवद्गीता भगवान् कृष्ण की वाणी है और गीता जयंती वह पवित्र दिन है जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया। जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में इस पवित्र दिवस को मनाने के लिए महायोजन किया जा रहा है। गीता जयंती पर मंदिर मे दिन भर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम का विशेष अलंकार किया जाएगा, सभी भक्त एक साथ मिलकर गीता के 700 श्लोकों का पाठ करेंगे जिससे पूरे गुप्त वृन्दावन धाम का वातावरण दिव्य हो जाएगा। संध्या के समय गीता महायज्ञ का आयोजन होगा जिसमे हज़ारों भक्त हिस्सा लेंगे। गीता जयंती के अवसर पर गुप्त वृन्दावन धाम में गीता कांटेस्ट, गीता दान एवं वितरण महोत्सव, इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड और बुक मैराथन जैसे विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने गीता जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गीता जयंती हमें भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को अपनाने और समाज के कोने कोने तक पहुचाने का अवसर देती है। जीवन को कैसे जीया जाए यह ज्ञान हमे भगवद्गीता के द्वारा ही मिलता है। भगवद्गीता एक गीत है जिसे भगवान् कृष्ण ने स्वयं गाया है। - खासखबर नेटवर्क
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला : 6 वार में से 2 गहरे,एक्टर की टीम ने प्रशंसकों को धैर्य बनाए रखने को कहा
सैफ अली खान पर हमला : जांच के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन
बतौर राष्ट्रपति बाइडेन का आखिरी संबोधन, दी सलाह- हमेशा सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ खड़े रहिए
Daily Horoscope