• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैंगस्टर महिला के वेश में गिरफ्तार, ₹25,000 का था इनाम

Gangster arrested disguised as a woman, carrying a reward - Jaipur News in Hindi

रोहित गोदारा गैंग का शूटर अभिषेक उर्फ बटार अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया; बहरोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी

जयपुर। जिला पुलिस कोटपूतली-बहरोड़ ने संगठित अपराधों के खिलाफ एक निर्णायक प्रहार किया है। पुलिस ने ₹25,000 के ईनामी और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय शूटर अभिषेक उर्फ बटार को गिरफ्तार किया है। अपराधी पुलिस से बचने के लिए ग्रामीण महिला का वेश घाघरा-लूगड़ी धारण कर भागने की कोशिश कर रहा था। एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि कोटपूतली थाने के एक गंभीर मामले में वांछित यह कुख्यात अपराधी गिरफ्तारी के डर से वेश बदलकर बहरोड़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस की क्यूआरटी टीमों ने आसूचना संकलन के आधार पर सटीक कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के समय पुलिस ने अभिषेक उर्फ बटार के कब्जे से 03 देशी पिस्टल, 12 ज़िंदा कारतूस और एक अतिरिक्त मैगज़ीन सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।
एसपी विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक उर्फ बटार पुत्र पप्पू राम गुर्जर (21) निवासी मोलाहेड़ा थाना पनियाला का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 8 गंभीर प्रकृति के मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस थाना बहरोड़ में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में क्यूआरटी कोटपुतली के कांस्टेबल मनोज कुमार और क्यूआरटी बहरोड़ के कांस्टेबल बलदेव की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते गैंगस्टर को दबोचा जा सका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gangster arrested disguised as a woman, carrying a reward
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gangster arrested, disguised, woman, carrying, reward, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved