जयपुर। गलता गेट और रामगंज थाना पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को अलग-अलग जगह से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर डाॅ. राजीव पचार ने बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को गलतागेट थाना पुलिस एवं दो स्थाई वारंटियों को रामगंज थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। स्थाई वारण्टी लक्ष्मण सिंह (45) निवासी गुरुग्राम वर्ष 2001 में उसके द्वारा ट्रक दुर्घटना होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी इसमें आरोपी द्वारा कोर्ट से जमानत करवाने के बाद पुन: न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ था। जिसे हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। वहीं स्थाई वारण्टी सरदार निवासी बांदरसिंदरी, अजमेर द्वारा सन 2007 में ट्रैक्टर से दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद वह 2014 से फरार चल रहा था जिसे फागी से गिरफ्तार किया गया है। स्थाई वारंटी मोह मद साजिद (47) निवासी वन विहारए गलता गेट भी जमीन के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं रामगंज पुलिस द्वारा ब्रह्मपुरी और आदर्शनगर में दर्ज मामलों में दो साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अब्दुल रसीद उर्फ दत्ता निवासी रामगंज को गिरफ्तार किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope