• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गजेंद्र सिंह के दोस्त जेल में बैठे हैं, वो भी कभी भी जेल जा सकते हैं - अशोक गहलोत

Gajendra Singh friends are sitting in jail, they can also go to jail anytime - Ashok Gehlot - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 'राजस्थान की राजनीति का रावण' कहे जाने के बाद गहलोत ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि सिंह 'जल्द ही संजीवनी घोटाले में जेल जा सकते हैं।' गहलोत ने कहा, गजेंद्र सिंह के दोस्त जेल में बैठे हैं..वो भी कभी भी जेल जा सकते हैं। सिंह और अन्य भाजपा नेता अब मुझे गाली दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि अशोक गहलोत 'रावण' की तरह हैं। लेकिन भाई (सिंह), आपने पैसे लूटे, आपके दोस्त जेल में हैं। आप भी कभी भी जेल जा सकते हैं, ऐसी स्थिति है।

गहलोत ने यह भी कहा कि सिंह कहते हैं कि वह आरोपी नहीं हैं। जब आप आरोपी नहीं हैं तो आप जमानत के लिए उच्च न्यायालय क्यों गए? या तो सिंह को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, या प्रधानमंत्री को ऐसे भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। आप अपनी संपत्ति बेचकर संजीवनी घोटाले के पीड़ितों को पैसा लौटाएंगे तो मैं आपको राम कहूंगा। भाजपा मुझ पर चाहे जितने पत्थर फेंके, मैं उनका इस्तेमाल स्कूल और अस्पताल बनाने में करूंगा, यह मेरी सोच है। इससे पहले गुरुवार को शेखावत ने चित्तौड़गढ़ में एक रैली के दौरान गहलोत और राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा था। सिंह ने अपने भाषण के अंत में कहा था, अगर आप राजस्थान की राजनीति के रावण अशोक गहलोत के शासन को खत्म करना चाहते हैं, तो हाथ उठाएं। राजस्थान में 'राम राज्य' की स्थापना के लिए संकल्प लें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gajendra Singh friends are sitting in jail, they can also go to jail anytime - Ashok Gehlot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gajendra singh, ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved