• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झोटवाड़ा में जन सुनवाई से समाधान तक, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया क्षेत्रीय लोगों से संवाद

From public hearing to resolution in Jhotwara, Colonel Rajyavardhan Rathore interacted with the local people - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में झोटवाड़ा के नागरिकों के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने भी मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा की।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। आवश्यक मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों से तत्काल बात की और मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने झोटवाड़ा में चल रहे विकास कार्यों और विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को लेकर लगातार काम हो रहा है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प विकास है और इसी संकल्प के साथ झोटवाड़ा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ झोटवाड़ा की यह विकास यात्रा सतत जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-From public hearing to resolution in Jhotwara, Colonel Rajyavardhan Rathore interacted with the local people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: colonel rajyavardhan rathore, rajasthan cabinet minister, jhotwara mla, public hearing jhotwara, ex-servicemen public grievances, army personnel rajasthan, citizen grievance redressal, rajasthan politics, special news jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved