• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान पुलिस और TAF जवानों का फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण: अल्बर्ट हॉल पर फ्रांसीसी पर्यटकों से संवाद

French language training for Rajasthan Police and TAF personnel: Interaction with French tourists at Albert Hall - Jaipur News in Hindi

डीजीपी के निर्देशों पर 22 पुलिसकर्मियों व TAF जवानों का 1 माह का भाषा प्रशिक्षण जारी; जवानों ने शुरू किया विदेशी पर्यटकों से संवाद जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राज्य में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को सुगम, सुरक्षित और मित्रवत माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस पहल के तहत पर्यटन सहायता बल (TAF), जयपुर कमिश्नरेट और जोधपुर कमिश्नरेट (जिसमें टूरिस्ट थाने, पुलिस लाइन्स और अन्य कार्यालयों के कर्मी शामिल हैं) के कुल 22 चयनित जवानों एवं अधिकारियों को फ्रेंच भाषा सिखाने के लिए एक माह का विशेष पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का संचालन पेशेवर फ्रेंच शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है, ताकि जवान पर्यटकों से सीधे संवाद करने में सक्षम हो सकें। अल्बर्ट हॉल पर वीडियो संवाद
15 दिनों के प्रशिक्षण के बाद TAF के एक जवान ने हाल ही में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के पास फ्रांसीसी पर्यटकों से फ्रेंच भाषा में बातचीत की। उल्लेखनीय है कि यह जवान स्वयं भाषा सीख रहा है और अभ्यास के तौर पर पर्यटकों से उनकी उम्र, परिचय व यात्रा के अनुभवों के संबंध में बातचीत कर रहा था। हालांकि, विभागीय मानकों के अनुसार वीडियो बनाते समय केवल पर्यटकों के साथ संवाद पर ध्यान केंद्रित किया गया था। जवान द्वारा की गई इस बातचीत से विदेशी पर्यटक काफी प्रभावित और खुश नजर आए।
टूरिज्म पुलिसिंग को सशक्त बनाने की दिशा में कदम
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों के तहत राजस्थान पुलिस न केवल अपने जवानों को भाषाई रूप से दक्ष बना रही है, बल्कि पर्यटकों के लिए एक समर्पित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (वेब पेज/इन्स्टा पेज) भी तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को त्वरित सहायता प्रदान करने के साथ-साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और सहायता के प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अभिनव प्रशिक्षण से आने वाले दिनों में राजस्थान टूरिज्म पुलिसिंग का ढांचा और अधिक प्रभावी तथा पेशेवर बनेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-French language training for Rajasthan Police and TAF personnel: Interaction with French tourists at Albert Hall
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: french language, training, rajasthan police, taf personnel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved