• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरएसएमएमएल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : 50 से अधिक कार्मिकों की जांच, डॉ. बी. लाल लैब ने दिया सहयोग

Free health checkup camp organized by RSMML: Over 50 employees screened, Dr. B. Lal Lab provided support - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) द्वारा सोमवार को खनिज भवन, जयपुर में डॉ. बी. लाल लैब के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। समूह महाप्रबंधक अरुण सिंह और महाप्रबंधक रिपन बंधु ने बताया कि इस शिविर में आरएसएमएमएल के कार्मिकों के लिए सीबीसी, शुगर, ईएसआर, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन बी12, विटामिन डी, एचबीए1सी, थायराइड प्रोफाइल, यूरिन टेस्ट, आई विजन, एक्स-रे और ईसीजी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। वरिष्ठ प्रबंधक असीम अग्रवाल और सत्येन्द्र मीणा ने बताया कि आरएसएमएम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर कार्यालय के कार्मिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष शिविर आयोजित किया गया।
डॉ. बी. लाल लैब की ऑपरेशन प्रमुख हिमाक्षी और दिनेश ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान 50 से अधिक कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ती है और स्वस्थ कार्य वातावरण के निर्माण में यह कदम उपयोगी साबित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Free health checkup camp organized by RSMML: Over 50 employees screened, Dr. B. Lal Lab provided support
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: free health checkup, camp, rsmml, dr b lal lab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved